न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया ने इन पांच निराशाजनक उपलब्धि को किया अपने नाम
न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।
अद्यतन - नवम्बर 4, 2024 3:00 अपराह्न
4- 1976 के बाद पहली बार लगातार तीन टेस्ट अपने घर में हारने का रिकॉर्ड

काफी समय से टीम इंडिया अपने घर में काफी आक्रामक खेल खेलती हुई नजर आई है। उनको उनके घर में हराना किसी भी टीम के लिए इतना आसान नहीं है। न्यूजीलैंड ने इस पूरी सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को क्लीनस्वीप किया। उन्होंने लगातार तीन टेस्ट जीते और टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया।
इससे पहले मेजबान लगातार तीन टेस्ट अपने घर में 1976 में हारा था। यह निराशाजनक उपलब्धि इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। 48 सालों के बाद टीम इंडिया को एक बार फिर से इस निराशाजनक उपलब्धि को झेलना पड़ा।