केएस भरत ने हाल ही में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया। अभी तक उनके बल्ले से तो रन नहीं निकले हैं लेकिन विकेटकीपिंग में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
Advertisement
Advertisement
केएस भरत को अभी भी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे और टी-20 में डेब्यू करना बचा है लेकिन उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ अच्छी पारियां खेली है। IPL 2021 में केएस भरत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 72 गेंदों में 78 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी। RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा था।
केएस भरत ने 88 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 59.93 के स्ट्राइक रेट से 4744 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 308 रन का रहा है।