2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान - 6 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान

आज हम आपको 6 अविश्वसनीय कमबैक के बारे में बताते हैं जो 2024 में देखने को मिले।

2- साल 2024 रहा संजू सैमसन के नाम

Sanju Samson (Photo Source: X)
Sanju Samson (Photo Source: X)

पिछले काफी समय से संजू सैमसन की भारतीय टीम में जगह को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की ओर से शानदार शतक जड़ा।

यही नहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी संजू सैमसन ने दो शतक जड़ इतिहास रच दिया। उन्होंने 2024 में 13 टी20 मैच खेले, जिसमें धाकड़ खिलाड़ी ने 436 रन बनाए। एक कैलेंडर ईयर में टी20 में तीन शतक जड़ने वाले संजू सैमसन पहले खिलाड़ी बने।

Previous
Page 5 / 6
Next

close whatsapp