जेम्स एंडरसन को मैं 700 टेस्ट विकेट क्लब में देखना चाहता हूं: स्टुअर्ट ब्रॉड - क्रिकट्रैकर हिंदी

जेम्स एंडरसन को मैं 700 टेस्ट विकेट क्लब में देखना चाहता हूं: स्टुअर्ट ब्रॉड

जेम्स एंडरसन ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 690 विकेट हासिल किए हैं।

Stuart Broad James Anderson (Photo Source: Twitter)
Stuart Broad James Anderson (Photo Source: Twitter)

स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है। इन दोनों की जोड़ी ने कई बेहतरीन बल्लेबाजों का विकेट अपने नाम किया है। कई बल्लेबाज इन दोनों के खिलाफ बल्लेबाजी करने से काफी डरते थे।

स्टुअर्ट ब्रॉड की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई एशेज सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बता दें, स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए एशेज सीरीज काफी शानदार गई थी क्योंकि वो इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। जेम्स एंडरसन की बात की जाए तो भले ही वो 41 साल के हो गए हैं लेकिन अभी भी वो इंग्लैंड टीम की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। ब्रॉड की मानें तो जेम्स एंडरसन भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट जरूर पूरे करेंगे। जेम्स एंडरसन ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 690 विकेट हासिल किए हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, ‘उन्हें अभी कुछ और विकेट लेने हैं। मुझे लगता है कि जेम्स एंडरसन यह जरूर सोच रहे होंगे कि उन्हें 700 टेस्ट मैच विकेट हासिल करने हैं और मैं भी खुद यही चाहता हूं कि वो इस क्लब में जरूर शामिल हो। हम सब यही चाहते हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जेम्स एंडरसन इस समय 41 साल के हैं और वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। फिजिकल और मानसिक रूप से वो अभी भी अच्छी गेंदबाजी करने में सक्षम है। वो इसका लुफ्त उठा रहे है और उनके अंदर अभी भी विकेट लेने की भूख है। उम्मीद करता हूं कि भविष्य में वो यह उपलब्धि जरूर हासिल करेंगे।’

एशेज 2023 में जेम्स एंडरसन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था

भले ही जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए पिछले काफी समय से काफी अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन एशेज 2023 उनके लिए इतना अच्छा नहीं रहा था। चार मुकाबले में जेम्स एंडरसन ने 85.40 के औसत से मात्र पांच विकेट ही झटके थे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?