विराट कोहली ने दिया जवाब उनके और अनुष्का के बीच कौन है रिलेशनशिप का बॉस
अद्यतन - May 19, 2018 7:04 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जिन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी के जरिये हर रोज नयें कीर्तिमान बनायें है उन्होंने काफी लोगों को किस तरह से अपनी रिलेशनशिप को चलाना है उसे भी बताया. अनुष्का शर्मा को काफी लम्बे से समय तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने पिछले साल दिसम्बर में उनसे शादी के के बंधन में बंधने का फैसला लिया था जिसके बाद दोनों ने इटली में जाकर शादी कर ली थी.
लेकिन इसके कुछ महीने पहले इस तरह की भी खबरे आ रही थी कि इन दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है पर बाद में कोहली ने इस बातों को झूठा साबित करते हुए अनुष्का के साथ शादी कर ली और अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अनुष्का के आने से उनके जीवन में आखिर लय असर पड़ा है.
अनुष्का शर्मा कभी भी कोई ऐसा अवसर नहीं छोडती है जब उन्हें विराट का समर्थन करने को मिले. वह शादी के बाद विराट के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी गयीं थी और वहां पर तब तक रुकी जब तक उन्हें अपने प्रोफेशनल जीवन में वापस नहीं आना था. अब इस समय इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलौर के मैच में अनुष्का विराट का समर्थन करने के लिए लगभग हर मैच में पहुंची है. जब आरसीबी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंदौर में मैच खेल रही थी तो उस समय अनुष्का फिल्म कि शूटिंग के लिए वापस जा चुकी थी लेकिन उन्होंने अपने वैनिटी वैन में बैठकर इस पूरे मैच को देखा.
शादी के दिया पहला इंटरव्यू
विराट कोहली ने अपनी शादी के बाद पहला इंटरव्यू दिया जिसमें जतिन सप्रू ने उनके रिलेशनशिप के बारे में कुछ सवाल पूछे जिसमें जब जतिन ने पूछा कि भारत और आरसीबी की टीम से वह कितना प्यार करती है तो इस पर विराट ने कहा “अनुष्का भारतीय क्रिकेट टीम को काफी करीब से फालो करती है जब वह खेल रही होती है साथ आरसीबी का गेम भी. ये एक अपने में काफी रोमंचक है कि आप कहीं से भी इस खेल को देखे. वह इस खेल के प्रति काफी पैशनेट है. इस खेल की उसे काफी समझ है साथ ही वह खिलाड़ियों की भावनाओं को भी समझती है जिस हालात से वह गुजरते है.”
कौन है बॉस दोनों में

जतिन सप्रू ने जब इस इंटरव्यू में विराट कोहली से पूछा कि मैदान के बाहर विराट और अनुष्का में कौन है इस रिलेशनशिप का बॉस तो विराट कोहली ने जवाब देते हुए कहा कि “अनुष्का वह हमारे जीवन से जुड़े सभी निर्णय लेती है. वह मेरी हर तरह से ताकत है साथ ही वह हर समय मुझे सकारात्मक रखती है और आप अपने जीवन में एक ऐसे ही साथी को चाहते है तो इसके लिए मैं काफी आभारी हूँ.”
यहाँ पर देखिये उस इंटरव्यू का पूरा वीडियों :
🎥 | @imVkohli talking about Anushka's passion for cricket, how she is the captain off-field and her importance in his life: "She is totally my strength and keeps me positive all the time and that's what you want from your life partner. So, yeah I'm very grateful" #Virushka ❤️ pic.twitter.com/psDZNtXoG8
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) May 19, 2018