टीम इंडिया की जीत के बाद आधी रात को खिलाड़ियों के होटल पहुंचे राशिद खान, इस तरह मनाया जश्न!!
अद्यतन - Jan 16, 2019 12:25 pm

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज़ जीत चुकी है। अब वनडे सीरीज़ फतह करने की बारी है। 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में भारतीय टीम 1-1 की बराबरी पर है। सिडनी वनडे 34 रनों से हारने के बाद टीम इंडिया ने एडिलेड ओवल में ज़बरदस्त वापसी करते हुए कंगारू टीम को 6 विकेट से हरा दिया।
धोनी ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी। कप्तान विराट कोहली ने मैच में बेहतरीन शतक ठोका। जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न में डूब गए।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज़ में खुद को बनाए रखा है। वहीं टीम इंडिया की इस जीत की खुशी अफगान खिलाड़ी राशिद खान को भी है। राशिद खान ने टीम इंडिया की जीत के जश्न को अनोखे ही अंदाज़ में मनाया।
आधी रात को टीम इंडिया के होटल पहुंचे राशिद खान
#GreenTea late night @yuzi_chahal #Siraj @imK_Ahmed13 ♥️♥️😍 pic.twitter.com/UmXnp6xFzt
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) January 15, 2019
राशिद खान आधी रात को टीम इंडिया के होटल पहुंचे। उन्होंने टीम इंडिया के खलील अहमद, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल के साथ जीत का जश्न मनाया।
https://twitter.com/JisanMandal/status/1085216873170550784
राशिद खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “ ग्रीन टी, लेट नाइट”। इस तस्वीर को लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया।
राशिद खान का भारतीय खिलाड़ियों से प्रेम किसी से छुपा नहीं है। राशिद भारत आते रहते हैं। साल 2018 में अफगानिस्तान की टीम काफी समय तक देहरादून रही थी। जहां अफगान टीम ने बांग्लादेश से टी20 सीरीज़ खेली थी। इसके साथ ही आईपीएल में भी राशिद खान हैदराबाद टीम की ओर से खेलते हैं।
The way I was brought up everyone is equal no matter what nationality they are. Rashid is a great cricketer and a amazing bowler 🙂 My son will be going to watch Adelaide Strikers next Monday 21st. GO STRIKERS!! And of course to watch his favorite player Rashid Khan.
— Melinda Thacker (@ThackerMel) January 16, 2019
आईपीएल में खेलते हुए राशिद की भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के साथ दोस्ती है। हालांकि राशिद अभी बिग बैश लीग में खेल रहे हैं। इस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया में ही हैं।