इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने खेली शतकीय पारी तो सोशल मीडिया पर आई यह प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने खेली शतकीय पारी तो सोशल मीडिया पर आई यह प्रतिक्रिया

रोहित ने छक्के के साथ पूरा किया अपना शतक

Rohit Sharma. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)
Rohit Sharma. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच ओवल के मैदान में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण था। शुरुआती दो दिनों के खेल में ओवल टेस्ट मैच के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले है, जिसमें भारतीय टीम की पहली पारी जहां 191 के स्कोर पर सिमट गई तो वहीं इंग्लैंड टीम की पहली पारी 290 के स्कोर पर सिमटने के साथ उन्हें 99 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त भी हासिल हो गई थी।

तीसरे दिन के खेल में सबसे बड़ी जिम्मेदारी भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों पर थी, जिन्होंने दूसरे दिन का अंत 43 रन बिना किसी नुकसान के साथ किया था। लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए तीसरे दिन शुरुआत 1 घंटे तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई भी सफलता हाथ नहीं लगने दी। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने रन बनाने का सिलसिला जारी रखा लेकिन इसी बीच राहुल 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रोहित ने पुजारा के साथ मिलकर संभाला मोर्चा

लोकेश राहुल के पवेलियन लौटने के बाद रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा के साथ बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए रनों की गति तेज कर दी। जिससे जल्द ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड की 99 रनों की बढ़त को कम कर दिया। रोहित जहां एक छोर से कमजोर गेंदों के खिलाफ लगातार प्रहार करते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं पुजारा भी काफी सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे।

रोहित ने दूसरे सत्र की शुरुआत में जहां पहले अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं उन्होंने इसी सत्र के खत्म होने से पहले अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक भी लगाया। रोहित के टेस्ट करियर में विदेशी जमीन पर यह पहली टेस्ट शतकीय पारी भी थी। इंग्लैंड के खिलाफ इस पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने काफी शानदार फॉर्म दिखाया है, जिसे वह लगातार जारी रखने का प्रयास कर रहे हैं।

यहां पर देखिए रोहित के शतक के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/kunalJammu/status/1434163662055362564

https://twitter.com/Surya02141/status/1434163561060655106

 

close whatsapp