महेंद्र सिंह धोनी को इशारों में ‘तथाकथित फिनिशर’ कहने पर सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई गौतम गंभीर की क्लास
विराट कोहली पिछले एक दो साल में अच्छी फिनिशर की भूमिका की निभाते हुए दिखे हैं: गौतम गंभीर
अद्यतन - अक्टूबर 2, 2021 7:44 अपराह्न

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर एक बार फिर एमएस धोनी पर चुटकी लेने की वजह से फैंस के निशाने पर आ गए हैं। क्रिकेटर से नेता बने गंभीर अपनी बेबाक राय देने के लिए जाने जाते हैं और इस दौरान वो कई बार विवादित बयान भी दे चुके हैं। इसी क्रम में इस बार गंभीर ने धोनी के हिटिंग पावर पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘तथाकथित फिनिशर’ कहा है।
यह सब बातचीत कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुई। कमेंट्री के दौरान गंभीर फिनिशर की भूमिका को लेकर बात कर रहे थे, जहां उन्होंने बतौर फिनिशर धोनी और विराट की तुलना की और कोहली को सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बताया। साथ ही गंभीर ने ये भी कहा कि विराट के पास तथाकथित फिनिशर की तुलना में बेहतर आंकड़े हैं।
गौतम गंभीर ने अपनी कमेंट्री में क्या कहा ?
कमेंट्री के दौरान उन्होंने कहा कि “आंद्रे रसल को बेस्ट फिनिशर कहा जाता है। पिछले एक-दो सालों में विराट कोहली भी बेस्ट फिनिशर बन गए हैं। किसी के नाम के आगे फिनिशर लगा देने से वो फिनिशर नहीं बन जाता है। विराट ने पिछले कुछ सालों में तथाकथित फिनिशर की तुलना में अधिक रन बनाए हैं।”
हालांकि, गंभीर ने इस बातचीत में धोनी का नाम नहीं लिया लेकिन फैंस समझ गए कि वो धोनी के ऊपर तंज कस रहे हैं। ये बात सब जानते हैं कि धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन फिनिशर में से एक हैं और यही वजह है कि गंभीर की ये बात फैंस को पसंद नहीं आई।
यहां देखिये वो वीडियो
https://twitter.com/roopeshtiwari7/status/1443991898281050116?s=20
इस आईपीएल सीजन में धोनी अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। IPL 2021 की 11 पारियों में अब तक वो मात्र 66 रन बना पाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट महज 110 का रहा है। हालांकि, धोनी के प्रदर्शन से चेन्नई को कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा है। 11 में से 9 मुकाबले जीत कर सीएसके फिलहाल इस लीग में टॉप पर बनी हुई है और साथ ही प्लेऑफ में भी क्वालीफाई कर चुकी है।
गौतम गंभीर के बयान के बाद फैंस ने दी कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया
https://twitter.com/ashutosspeaks/status/1444009034965676033?s=20
https://twitter.com/adityau84659247/status/1444245397325565956?s=20
https://twitter.com/KasamCinemaaki/status/1444238928513404933?s=20
https://twitter.com/Appy_Fizzz/status/1444236113984425984?s=20
https://twitter.com/TheSooperman/status/1443988986075115520?s=20
https://twitter.com/ShubhGajjar/status/1443988978688954371?s=20
https://twitter.com/PrakratiKunder/status/1444019384905732099?s=20
https://twitter.com/imVish37/status/1444019299572588544?s=20
https://twitter.com/Bharatism_/status/1444126347824021508?s=20