विराट की अनुष्का को दो टूक, कहा अभी भी दिल्ली का ही लौंडा हूं
सोशल मीडिया के एक पोस्ट पर दोनों ने किए कमेंट।
अद्यतन - नवम्बर 23, 2021 12:39 अपराह्न

भारतीय वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान यानी की विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो चुके हैं। जहां कोहली तस्वीर पोस्ट करने से लेकर कमेंट करने में काफी आगे चल रहे हैं, अब ऐसा ही कुछ पोस्ट और कमेंट विराट ने हाल ही में किया है। जिसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो कितने ही बड़े कप्तान बन जाए लेकिन रहेंगे तो दिल्ली के लौंडे ही।
विराट और अनुष्का शर्मा के बीच जमकर हुई कमेंटबाजी
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के सबसे ज्यादा मशहूर कपल हैं, इस कपल की तस्वीर को हर बार काफी ज्यादा पसंद और शेयर किया जाता है। साथ ही समय-समय पर ये मशहूर कपल सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार भी दिखाता है। लेकिन इस बार मामला कुछ और ही लग रहा है और एक पोस्ट पर कमेंट के जरिए किंग कोहली ने अनुष्का की चुटकी ले ली है।
*विराट ने सोशल मीडिया पर साझा की बिल्ली के साथ तस्वीर।
*इस तस्वीर पर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी किया कमेंट।
*अनुष्का ने कमेंट पर करते हुए लिखा- हैलो बिल्ली।
*जिसके जवाब में विराट ने लिखा- लौंडा फ्रॉम दिल्ली और मुंबई की बिल्ली।
इस पोस्ट पर किया गया दिल्ली वाला कमेंट
A quick hello from a cool cat at practice 😺 pic.twitter.com/0qeW9biUqo
— Virat Kohli (@imVkohli) November 23, 2021
बिल्ली और दिल्ली को लेकर विराट की पोस्ट पर कमेंट

कब वापसी कर रहे हैं कप्तान विराट?
टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली है, जिसमें टीम के नए कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी रोहित शर्मा को दी गई थी और विराट अब सिर्फ टेस्ट और वनडे की कप्तानी ही करेंगे। साथ ही इस सीरीज से विराट को आराम दिया गया था, और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच का भी हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन दूसरे टेस्ट से टीम के साथ जुड़ेंगे। वहीं इस टेस्ट सीरीज से रोहित शर्मा को आराम दिया गया है, जिसका कारण है प्रमुख खिलाड़ियों का लगातार 6 महीने से बायो बबल में रहना।