टीम इंडिया के डाइट प्लान से मचा बवाल, BCCI हलाल मीट पर ट्रोल
ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है #BCCI_PROMOTES_HALAL
अद्यतन - नवम्बर 23, 2021 1:47 अपराह्न

टीम इंडिया को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर BCCI का नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है। नाम ट्रेंड करने के साथ-साथ लोग अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड को तेजी से ट्रोल भी करने में लगे हैं, इसके लिए खास हैशटेग चलाया जा रहा है। वहीं बोर्ड के ट्रोल होने का कारण है टीम इंडिया का डाइट प्लान, जिसमें शामिल एक चीज से लोगों में काफी गुस्सा है।
BCCI ने टीम इंडिया की डाइट प्लान में ऐसा क्या डाल दिया भाई?
क्रिकेट जगत में बोले या फिर दुनियाभर में BCCI सबसे अमीर बोर्ड है, जहां भारतीय बोर्ड खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सैलेरी देता है और हर टूर्नामेंट से मोटा मुनाफा भी कमाता है। लेकिन कानुपर टेस्ट के लिए जो डाइट प्लान BCCI ने बनाया है वो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है, जिसका कारण है उसमें हलाल मीट को शामिल करना। इसके बाद ही अब बोर्ड ट्विटर पर तेजी से ट्रोल हो रहा है।
*ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है #BCCI_PROMOTES_HALAL
*कुछ फैन्स ने गांगुली और जय शाह से मांगा इस मामले में इस्तीफा।
*वहीं कुछ लोगों ने पूरे BCCI के मैनेजमेंट को बदलने की मांग की है।
*लेकिन कई फैन्स बोर्ड के फैसले के साथ नजर आ रहे हैं।
Resign Ganguly and Jay Shah.#BCCI_Promotes_Halal
— #ForeverVirat (@HailKingKohli) November 23, 2021
Bcci starting monopoly
We must teach you a lesson as soon as possible 🤬🤬🤬 #BCCI_Promotes_Halal
— Das d (@Ashokda53512020) November 23, 2021
#BCCI_Promotes_Halal Ban BCCI
— Bhaarat Warsh (@BharatWarshPage) November 23, 2021
Just change the management of BCCI. They are against our country.
— Becky (@Becky80963649) November 23, 2021
https://twitter.com/fayazfaru1105/status/1463046488993382403?s=20
https://twitter.com/johnlee2346/status/1463046061929291776?s=20
#BCCI_Promotes_Halal hashtag is hilarious!!
— Prasan Kumar (@prasan_kumar) November 23, 2021
Ban BCCI and strict action should be taken against them. #BCCI_Promotes_Halal pic.twitter.com/iqaQAaRfJH
— Nipa (@Nipa_indian) November 23, 2021
https://twitter.com/RayatKirandeep/status/1463045419273908226?s=20
Shameful 🙄🙄
— Madhav (@bindal_madhav) November 23, 2021
टेस्ट सीरीज का प्लान
न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी, जिसे रोहित की टीम ने 3-0 से अपने नाम किया था। जयपुर, रांची और कोलकाता के मैदान में ये तीनों टी-20 मैच खेले गए थे, वहीं अब टेस्ट सीरीज का आगाज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम से हो रहा है। जहां सीरीज का पहला मैच 25 तारीख को खेला जाएगा, जिसमें टीम की कप्तानी रहाणे के हाथों में होगी और फिर दूसरे टेस्ट से विराट टीम के साथ जुड़ेंगे। ये दूसरा टेस्ट मैच 3 तारीख से मुंबई के मैदान में खेला जाएगा और फिर कुछ समय बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो जाएगी।