आखिर क्यों रोहित शर्मा को नहीं बनाना चाहिए भारतीय टीम का अगला टेस्ट कप्तान इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने बताई यह वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिर क्यों रोहित शर्मा को नहीं बनाना चाहिए भारतीय टीम का अगला टेस्ट कप्तान इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने बताई यह वजह

आकाश चोपड़ा के अनुसार टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी के लिए लोकेश राहुल सबसे बेहतर उम्मीद होंगे।

Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना किए हुए 24 घंटों का समय भी नहीं बीता था कि विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से कप्तानी पद को छोड़ने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद जहां सभी ने इसको लेकर हैरानी व्यक्त की वहीं अगले भारतीय टेस्ट कप्तान को लेकर चर्चा भी काफी तेजी से देखने को मिल रही है।

इसी को लेकर पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा जो अब एक क्रिकेट विशेषज्ञ की भूमिका में दिखाई देते हैं, उन्होंने कोहली की जगह पर अगले टेस्ट कप्तान को लेकर अपनी पसंद बताई है। जिसमें उनके अनुसार रोहित शर्मा इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए अभी फिलहाल एक तरह पहली पसंद बने हुए हैं।

लेकिन रोहित के साथ एक समस्या जो उनके करियर में अभी तक देखने को मिली है वह फिटनेस की जिसमें हैम्सट्रिंग की दिक्कत से वह पिछले 1 साल से जूझते हुए दिखाई दिए हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए एक वीडियो में कहा कि, रोहित शर्मा इस मामले में जरूर पहली पसंद हैं, क्योंकि वह मौजूदा समय में टीम के वनडे और टी-20 कप्तान भी हैं।

वहीं टेस्ट फॉर्मेट में भी पिछला एक साल उनके लिए काफी शानदार रहा है। लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर भी एक बड़ा सवाल है क्योंकि साल 2020 से वह हैम्सट्रिंग की समस्या से जूझते हुए दिखाई दिए हैं। बाहर से देखने में यह सही लगता है लेकिन क्या कप्तानी की जिम्मेदारी के बाद वह लगातार पूरी तरह फिट होकर खेलते रहेंगे।

लोकेश राहुल बेहतर विकल्प

इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने अपने इस वीडियो में अगले भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर 2 और खिलाड़ियों के नाम लिए जो इस समय रेस में बने हुए हैं। जिसमें चोपड़ा के अनुसार लोकेश राहुल इस जिम्मेदारी के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति होंगे क्योंकि पिछले एक साल में उनका टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन बाकी भारतीय खिलाड़ियों से काफी बेहतर देखने को मिला है।

लेकिन हां यह सबकुछ अगस्त 2021 के बाद ही देखने को मिला है। उससे पहले राहुल की भी जगह टेस्ट फॉर्मेट में काफी संशय में बनी हुई थी। लेकिन अभी के फॉर्म को देखते हुए वह सबसे बेहतर विकल्प बने हुए हैं। वहीं इन 2 नामों के अलावा आकाश चोपड़ा की नजर में टेस्ट कप्तानी के लिए तीसरे विकल्प के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत का नाम चल रहा है।

close whatsapp