बांग्लादेश प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के मैचों का आयोजन होगा बंद दरवाजों के पीछे - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के मैचों का आयोजन होगा बंद दरवाजों के पीछे

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के इस सीजन में DRS तकनीक का उपयोग नहीं किया जाएगा।

Dhaka Dynamites. (Photo Source: Twitter)
Dhaka Dynamites. (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) का आगामी सीजन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इसको लेकर 15 जनवरी को फैसला किया। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की शुरुआत 21 जनवरी से होगी।

वहीं कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट के चलते जहां पूरे विश्व में अचानक मामलों में तेजी देखने को मिल रही है, वहीं ऐसा ही कुछ बांग्लादेश में भी देखने को मिला है। हालांकि कुछ समय पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने देश में पाकिस्तान के खिलाफ हुई द्विपक्षीय सीरीज के दौरान ढाका और चट्टोग्राम के मैदान में दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री दी थी।

BPL गवर्निंग काउंसिल के सेक्रेट्री इस्माइल हैदर मलिक ने अपने दिए बयान में इस फैसले को लेकर कहा कि, फैंस को आगामी सीजन में किसी भी मैच के दौरान स्टेडियम में एंट्री नहीं दी जाएगी, जिसमें उन्हें इसको लेकर सरकार से प्राप्त दिशानिर्देशों का पालन करना है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए यह एक कठिन फैसला

इस्माइल मलिक का बयान जो क्रिकबज्ज में छपा उसके अनुसार बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए सरकार से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार स्टेडियम में किसी भी दर्शक को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

इसके अलाला BPL के आगामी सीजन में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) तकनीक का उपयोग नहीं किया जाएगा क्योंकि इसको लेकर विदेश से आने वाले तकनीकी लोगों को महामारी के कारण नहीं बुलाया जा सकेगा। वहीं एक विदेशी अंपायर के साथ घरेलू अंपायर लीग से मैचों के दौरान मैदानी अंपयारिंग की जिम्मेदारी को संभालने का काम करेंगे।

आगामी सीजन का पहला मुकाबला 21 जनवरी को चट्टोग्राम चैलेंजर्स और फार्च्युन ब्रिशल के बीच में खेला जाएगा। वहीं इसी दिन दूसरा मुकाबला ढाका प्लाटून और खुलना टाइगर्स के बीच में होगा। इससे पहले पिछला सीजन महामारी के चलते नहीं खेला जा सका था, जिसकी जगह पर बंगबंधु टी-20 कप को आयोजित किया गया था।

close whatsapp