बांग्लादेश के खिलाड़ी भी हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के फैन
बांग्लादेश प्रीमियर लीग का गजब वीडियो आया सामने।
अद्यतन - Jan 23, 2022 9:22 am

इन दिनों दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ियों पर साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का क्रेज सवार है, सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई क्रिकेट खिलाड़ी इस फिल्म से जुड़ी रील साझा करता रहता है। पुष्पा फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग तक की कई रील्स क्रिकेटर साझा कर चुके हैं, लेकिन इस बार को गजब ही हो गया। जहां एक गेंदबाज विकेट लेने के बाद अल्लू अर्जुन की तरह एक्टिंग करने लगा।
मैदान पर ही अल्लू अर्जुन बन गया बांग्लादेश का गेंदबाज
सबसे पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के डायलॉग की कॉपी रवींद्र जडेजा और शिखर धवन ने की थी, जहां दोनों ही खिलाड़ी की इंस्टाग्राम रील्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं बाद में जडेजा ने तो पुष्पा फिल्म के लुक में फोटो शूट भी कराया था, तो धवन की रील पर खुद अल्लू ने कमेंट किया था। वहीं बाद में सूर्यकुमार और खलील अहमद ने भी पुष्पा फिल्म के गाने पर रील साझा कर फैन्स को खुश कर दिया था।
*बांग्लादेश प्रीमियर लीग का गजब वीडियो आया सामने।
*बांग्लादेशी गेंदबाज ने विकेट लेने के बाद पुष्पा स्टाइल में मनाया जश्न ।
*अल्लू अर्जुन की तरह बांग्लादेशी गेंदबाज ने गले के नीचे फेरा हाथ।
*सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है ये वीडियो।
यहां देखें गेंदबाज के जश्न का वायरल वीडियो
Hype is Real…..@alluarjun 🙏🔥
Craze beyond boundaries means this only …..
Bangladesh Premier league
Celebration of a Player by taking a wicket….#ThaggedheLe #PushpaRaj #PushpaTheRise pic.twitter.com/nWLOk8XWfI— Censor Buzz (@CensorBuz) January 22, 2022
डेविड वॉर्नर भी कर चुके हैं डांस
साउथ फिल्मों के दीवाने डेविड वॉर्नर भी इस फिल्म को लेकर रील बना चुके हैं, जहां वो इस रील में पुष्पा फिल्म के हिट गाने Srivalli पर डांस करते हुए नजर आए थे। ये वीडियो अभी तक काफी वायरल चल रहा है, साथ इस इस वीडियो पर खुद अल्लू ने भी कमेंट किया था। इससे पहले डेविड फिल्म के डायलॉग की भी रील बना चुके हैं, जिसे भी उनके फैन्स ने काफी पसंद की थी।