क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने कराची किंग्स को दी एकतरफा 8 विकेट से मात तो सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह व्यक्त की प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने कराची किंग्स को दी एकतरफा 8 विकेट से मात तो सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह व्यक्त की प्रतिक्रिया

नसीम शाह ने इस मुकाबले में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

Naseem Shah. (Photo Source: Twitter)
Naseem Shah. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 का चौथा मुकाबला कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच में कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें क्वेटा की टीम ने एकतरफा 8 विकेट से जीत हासिल करने के साथ अंकतालिका में अपना खाता खोला वहीं कराची किंग्स के लिए यह लगातार दूसरी हार थी। क्वेटा टीम की इस जीत में तेज गेंदबाज नसीम शाह ने जहां गेंद से अहम भूमिका निभाई वहीं बल्ले से अहसान अली का कमाल देखने को मिला।

कप्तान बाबर आजम के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी कराची किंग्स से इस मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। कराची की टीम ने अपना पहला विकेट 16 के स्कोर पर शरजील खान के रूप में गंवा दिया। जिसके बाद एक छोर से लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी देखने को मिला।

34 के स्कोर तक कराची किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। जिसमें कप्तान बाबर आजम एक छोर से लगातार रन बनाने के साथ विकेट पर संघर्ष करते दिखे। लेकिन 17.3 ओवरों में 113 के स्कोर पर कराची किंग्स की पारी सिमट गई जिसमें बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। वहीं क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से गेंदबाजी में नसीम शाह ने 3.3 ओवरों में 20 रन देकर जहां 5 विकेट हासिल किए। वहीं सोहेल तनवीर ने 2 जबकि हसनैन, नवाज और फॉकनर को 1-1 विकेट मिला।

अहसान अली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत क्वेटा ने दर्ज की आसान जीत

114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से पारी की शुरुआत अहसान अली और विल स्मीड करने आए जिसमें दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़ते हुए टीम की जीत को पूरी तरह से पक्का करने का काम किया। विल स्मीड जहां 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे वहीं अहसान अली 43 गेंदों में 57 रनों नाबाद शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस आए।

यहां पर देखिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत पर फैंस ने किस तरह से व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Unki_begum/status/1487484729595207685

https://twitter.com/FatimaMasroor56/status/1487482525131939842

close whatsapp