सुनील गावस्कर ने अब भुवनेश्वर कुमार के भविष्य को लेकर कहा मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील गावस्कर ने अब भुवनेश्वर कुमार के भविष्य को लेकर कहा मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता

सुनील गावस्कर ने भुवनेश्वर कुमार को लय में वापस आने के लिए दी महत्वपूर्व सलाह।

Sunil Gavaskar and Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Image)
Sunil Gavaskar and Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Image)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। जिसके चलते उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम से बहार का रास्ता दिखाया गया है। हालांकि, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। भुवनेश्वर कुमार पहले दो वनडे मैचों में विकेट लेने में असफल रहे और यहां तक की वह दोनों ही मैचों में भारत के लिए काफी महंगे साबित हुए हैं। खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें तीसरे वनडे मैच में नहीं खिलाया गया। लेकिन भारत वनडे सीरीज नहीं बचा पाया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 सीरीज से गंवा दी।

सुनील गावस्कर ने की भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया से बाहर करने की वकालत

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भुवनेश्वर कुमार के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की और 32 वर्षीय तेज गेंदबाज को क्रिकेट से ब्रेक लेने की सलाह दी है। सुनील गावस्कर ने कहा कि वह भुवनेश्वर कुमार के भविष्य को लेकर दुविधा में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा हैं कि उनका भविष्य कैसा होगा, लेकिन उनके लिए आगे की राह बहुत मुश्किल होने वाली, इसलिए उन्हें क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने कौशल को सुधारना चाहिए।

स्पोर्ट्स टुडे के साथ बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, “मेरे दिमाग में जो एक नाम आ रहा है वो भुवनेश्वर कुमार का है। भुवनेश्वर कुमार को लेकर मुझे चिंता होती है। क्योंकि मुझे ये भी नहीं पता कि टीम में अब उनका भविष्य किस तरह का है या यूं कहे क्या भविष्य हैं। वह अपनी धार और रफ्तार खो चुके हैं। शुरुआत में उनके पास सटीकता थी जिसके दम पर वो गेंद को सही जगह पर डालकर गति प्राप्त करते थे और विकेट लेते थे। डेथ ओवर्स में भी उनकी गेंदबाजी में ज्यादा दम नहीं दिख रहा है, उनका प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा। ऐसे में अब समय आ गया है कि वह अपने बेसिक्स पर वापस ध्यान दें और कड़ी मेहनत करें।”

उन्होंने भारतीय टीम प्रबंधन को यह भी सलाह दी हैं कि अब समय आ गया है किसी और खिलाड़ी को देखने का क्योंकि लंबे समय से भुवनेश्वर कुमार अपनी लय खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सुनील गावस्कर ने कहा कि अब दीपक चाहर की तरफ देखने का वक्त आ चुका है। वह काफी हद तक भुवनेश्वर जैसे गेंदबाज है जो दोनों तरफ गेंद घुमाते हैं और निचले क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।

close whatsapp