IPL 2022 ऑक्शन में शामिल होने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजियों के सदस्यों को लेकर सामने आए यह नियम जिसे मानना होगा अनिवार्य - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 ऑक्शन में शामिल होने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजियों के सदस्यों को लेकर सामने आए यह नियम जिसे मानना होगा अनिवार्य

IPL 2022 सीजन में 2 नई टीमों के शामिल होने से यह लीग और भी बड़ी हो गई है।

IPL auction. (Photo Source: BCCI/Twitter)
IPL auction. (Photo Source: BCCI/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन की तैयारियों को लेकर अब काफी तेजी देखने को मिल रही है। जिसमें 12 और 13 फरवरी को आगामी सीजन को लेकर ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा। इस बार नीलामी प्रक्रिया के लिए 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें 370 भारतीय खिलाड़ी शामिल होने के साथ 220 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनमें से कितने खिलाड़ियों को नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी अपनी टीमों में शामिल करती हैं। वहीं इस सीजन से 2 नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ के शामिल होने से यह लीग पहले के मुकाबले और भी बड़ी होने वाली है। जिसमें पिछली बार साल 2011 के IPL सीजन में कुल 10 टीमें खेली थी।

वहीं नीलामी प्रक्रिया को लेकर खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजियों को यह भी सूचना दे दी है कि उन्हें 4 फरवरी तक उन लोगों के नामों को बताना है, जो इस ऑक्शन के दौरान उनकी तरफ से शामिल होने वाले हैं।

ऑक्शन टेबल पर अधिकतम 8 लोग एकसाथ बैठ सकते हैं

क्रिकबज्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार आगामी आक्शन में एक टेबल पर किसी भी फ्रेंचाइजी की तरफ से अधिकतम 8 लोग बैठ सकते हैं। वहीं फ्रेंचाइजी के 10 लोग इस ऑक्शन का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं इस ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए किसी फ्रेंचाइजी के सदस्य को क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा यदि वह विदेशी नहीं है।

हालांकि RT-PCR टेस्ट की 72 घंटे के भीतर की निगेटिव रिपोर्ट सभी को दिखानी होगी। वहीं जिन विदेशी लोगों को इस ऑक्शन में हिस्सा लेना है, उन्हें कम से कम 7 दिन पहले भारत आना होगा ताकि वह नियमानुसार क्वारंटाइन में समय बिता सके।

इसी को लेकर एक फ्रेंचाइजी ने क्रिकबज्ज को नीलामी में हिस्सा लेने के नियमों को लेकर बताया कि, सभी का ऑक्शन से 72 घंटे पहले 2 बार RT-PCR टेस्ट होगा। जिसके बाद इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने की मंजूरी दी जाएगी।

close whatsapp