मुल्तान सुल्तान ने PSL 2022 में इस्लामाबाद यूनाइटेड को 20 रनों से मात देते हुए दर्ज की लगातार चौथी जीत
शादाब खान की 42 गेंदोंं में 91 रनों की पारी उनकी टीम को हार से बचाने में नाकाम साबित हुई।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Feb 2, 2022 12:59 am

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 के सीजन में अभी तक हुए मैचों में यह साफतौर पर देखने को मिला है, कि गत-विजेता मुल्तान सुल्तान को मात देना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होने वाला है। इसी में PSL के इस सीजन का 8वां मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच में कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया जिसमें मुल्तान सुल्तान की टीम ने शानदार 20 रनों से मैच अपने नाम करने के साथ लगातार चौथी जीत दर्ज की।
टिम डेविड और रिली रोसू की धमाकेदार पारी से मुल्तान सुल्तान पहुंची 200 के पार
इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के कप्तान ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैससा किया जिसके बाद मुल्तान सुल्तान की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे शान मसूद और मोहम्मद रिजवान के बीच में 30 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जिसके बाद कप्तान रिजवान 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं शान भी इस मैच में 30 रनों की निजी पारी खेलकर पवेलियन की तरफ चलते बने जिसके चलते 78 के स्कोर तक मुल्तान सुल्तान की टीम 3 विकेट गंवा चुकी थी।
यहां से टिम डेविड और रिली रोसू ने पारी को संभालते हुए तेज गति के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया और दोनों के ही बीच में 100 से अधिक रनों की शानदार चौथे विकेट के लिए साझेदारी देखने को मिली। जिसके बाद टिम डेविड जहां 29 गेंदों में 71 रनों की पारी खेलकर आउट हुए वहीं रिली रोसू अंत तक नाबाद रहते हुए 67 रन बनाए जिससे मुल्तान सुल्तान की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाने में कामयाब रही।
कप्तान शादाब खान को नहीं मिली किसी अन्य बल्लेबाज का साथ
218 रनों के लक्ष्य का पीछा करना इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। जिसके बाद 22 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के साथ इस्लामाबाद की टीम 82 के स्कोर तक 4 विकेट जरूर गंवा चुकी थी, लेकिन कप्तान शादाब खान एक छोर से लगातार टीम को संभालने के साथ रनों की गति को बरकरार रखने का जिम्मा उठाए हुए थे। हालांकि एक छोर से लगातार अंतराल में विकेट गिरने से वह कोई बड़ी साझेदारी बनाने में कामयाब नहीं हो सके।
जिसके चलते शादाब खान जहां 42 गेंदों में 91 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे तो वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 19.4 ओवरों में 197 रन बनाकर सिमट गई, जिससे उन्हें 20 रनों से मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं मुल्तान सुल्तान के लिए इस मैच में खुशदिल शाह ने 4 जबकि डेविड विली ने 3 विकेट हासिल किए।
यहां पर देखिए मुल्तान सुल्तान की जीत पर सभी ने सोशल मीडिया पर दी क्या प्रतिक्रिया:
https://twitter.com/Zavaanish/status/1488582021588922370
https://twitter.com/kashuuu6/status/1488581741073870850
https://twitter.com/iamburhan_n/status/1488581678847209472
The Multan Sultans- Islamabad United scorecard reminds me of KKR vs MI in 2019, when Russell hit a big knock in the first innings (like David) and Pandya hit a big score in vain in the second (like Shadab). #PSL
— Rahul Warrier (@rahulw_) February 1, 2022
Most runs by teams in last 5 overs of an inning in PSL:
93 – Multan Sultans vs IU (today)
83 – Islamabad United vs PZ
80 – Islamabad United vs LQ
78 – Quetta Gladiators vs LQ
77 – Multan Sultans vs LQ#PSL7 | #MSvsIU pic.twitter.com/Y23dnobBPA— Abdullah Jan (@TheStaticsLad) February 1, 2022
Really Proud moments for all Bannu@KhushdilShah_ is now the highest wicket taker of this year's PSL with ( 9 wickets ).
Another tumendous bowling spell by @KhushdilShah_ Bannuzai pick up important wickets like Gurbaz, Faheem,Azam and Asif .Today bowling 4-0-35-4#PSL2022 | 🇵🇰 pic.twitter.com/WmcpYWf3ST— Tahir Ullah Khan (@TUllahKhan58) February 1, 2022
From nowhere Mohammad Rizwan is utilising Khushdil Shah like a genuine spinner. This is top class captaincy by Mohammad Rizwan!
Glimpse of MS Dhoni.#PSL2022 #PSL7 #PSL #LevelHai— Ghulam Mustafa (@GhulamMustafaAy) February 1, 2022
Tim David is the 100th different player to win the 'Man of the Match Award' in PSL.
Out of 186 awards, Kamran Akmal & Luke Ronchi have won the most (7 each). 5 players have won it despite ending on the losing side (Yasir, D Smith, U Gul, Shadab & Smeed).#PSL7 #PSL2022 #IUvMS
— Israr Ahmed Hashmi (@IamIsrarHashmi) February 1, 2022
Hasan Ali has been disappointing in T20 cricket in recent times, his overall T20 stats are very good and has an econ of 7.68 but been in an indifferent form since the World Cup.
What exactly isn’t working for him now that worked in the past ?#PSL2022#PSL7 #LevelHai
— Ghulam Mustafa (@GhulamMustafaAy) February 1, 2022
Cristiano Ronaldo Don't Celebrate His Goal Against His Ex Clubs and Rumman Raees Don't Celebrate Wickets Against His Ex Franchise. Gentleman and Prince Of Pakistan Have My Respect. Legend 🙏 #PSL2022
— 𝗝𝘂𝗻𝗮𝗶𝗱 𝗭𝗮𝗳𝗳𝗮𝗿 🇵🇰🇵🇸 (@iam_JZK) February 1, 2022