ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के रूप में जस्टिन लैंगर की कुछ उपलब्धियों पर डालिये एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के रूप में जस्टिन लैंगर की कुछ उपलब्धियों पर डालिये एक नजर

सैंडपेपर गेट कांड के बाद जस्टिन लैंगर ने अपनी सूझबूझ से ऑस्ट्रेलिया टीम को फिर से खड़ा किया था।

Justin Langer
Australia coach Justin Langer. (Photo by Albert Perez – CA/Cricket Australia via Getty Images)

क्रिकेट का मैदान हो या फिर जीवन, मुश्किल वक्त ही किरदारों की सबसे अच्छी पहचान कराता है और उन्ही किरदारों में से एक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर हैं। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने जस्टिन लैंगर की कदर नहीं की और उन्होंने 5 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया।

सैंडपेपर गेट कांड के बाद जस्टिन लैंगर ने साल 2018 में बड़े ही मुश्किल और कठिन समय में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने अपना कर्तव्य बखूबी और बड़े ही शानदार तरीके से निभाया और दुनियाभर में उनकी बहुत वाहवाही भी हुई। साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका में हुए सैंडपेपर गेट कांड के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की इज्जत मिट्टी में ढेर हो चुकी थी, खिलाड़ियों के बीच फूट पड़ चुकी थी, वहीं प्रशंसकों का विश्वास टीम, बोर्ड और प्रबंधन टीम से उठ चुका था, और CA को पूरे सिस्टम में बदलाव करना पड़ा।

जस्टिन लैंगर ने सूझबूझ से ऑस्ट्रेलिया टीम को फिर से किया था खड़ा

लेकिन जस्टिन लैंगर ने अपनी सूझबूझ से ऑस्ट्रेलिया टीम को फिर से खड़ा किया, टीम की संस्कृति में बदलाव लेकर आये, प्रशंसकों का विश्वास और प्यार दोनों फिर से जीतने में मदद की। सिर्फ इतना ही नहीं पूर्व कोच ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार एशेज और पहला टी-20 वर्ल्ड कप 2021 जिताया।

इतना सब कुछ करने के बावजूद भी जस्टिन लैंगर को वो प्यार और सपोर्ट नहीं मिला जिसके वह हकदार थे न टीम से मिला और न ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से, और उन्होंने अपने इस तीन साल के कार्यकाल पर समयावधि से पहले ही पूर्ण विराम लगाने का निर्णय ले लिया। कथित तौर पर खिलाड़ी जस्टिन लैंगर की कार्यशैली से खुश नहीं थे, लेकिन उनके आंकड़े तो कुछ और ही कहते हैं। खैर अब वह ऑस्ट्रेलिया टीम से अलग हो चुके हैं, चलिए आइये हम जस्टिन लैंगर के कुछ बेहतरीन उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हैं।

18 सालों बाद ऑस्ट्रेलिया ने रखा एशेज बरकरार

शर्मनाक सैंडपेपर गेट कांड के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चीजों को बदलने का फैसला किया। लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन एक साल के निलंबन के बाद, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ने टीम में वापसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मैदान में धमाकेदार वापसी की।

जस्टिन लैंगर के तत्वाधान में ऑस्ट्रेलियाई टीम की क्रूरता इतनी खतरनाक थी कि इंग्लैंड हैरान रह गया और उन्होंने एशेज सीरीज 2-1 से अपने नाम कर 18 वर्षों में पहली बार एशेज बरकरार रखा।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता ऐतिहासिक टी-20 वर्ल्ड कप 2021

जस्टिन लैंगर की ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में सबसे कम पसंदीदा टीम के रूप में टूर्नामेंट में उतरी थी। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ दो टी-20 सीरीज में निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद लोगों को लगा ऑस्ट्रेलिया का टूर्नामेंट में कोई भविष्य नहीं हैं, लेकिन जस्टिन लैंगर की टीम कहां हार मानने वाली थी और हमेशा की तरह, उन्होंने पूरी दुनिया को चकमा देने का ठान लिया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने एकजुट होकर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिया और खेल के इतिहास में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहा।

सरजमीं पर एशेज 2021-22 में दबदबा

यह तो अभी-अभी की बात हैं जब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एशेज सीरीज में बुरी तरह धोया, मेहमान टीम मेजबान टीम के सामने टिक तक नहीं पाई और पांच टेस्ट मैचों में से केवल एक मैच को वे हारने बचा पाए, चौथा टेस्ट मुकाबले का अंत ड्रा के साथ हुआ था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सांस लेने तक के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी और अंत में एशेज बरकरार रखने के लिए 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

जस्टिन लैंगर सर्वश्रेष्ठों में से एक

जस्टिन लैंगर पर इस छोटी कार्य अवधि के दौरान खिलाड़ियों दवारा बहुत अधिक कठोर होने के कई आरोप लगे। लेकिन यह पूर्व कोच से उनके द्वारा दिए गए सफल प्रदर्शन से कुछ भी नहीं छीन सकता है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया हैं उसे काम नहीं आंका जा सकता हैं। टेस्ट में 55.5% जीत के रिकॉर्ड के साथ, जस्टिन लैंगर जॉन बुकानन के बाद ऑस्ट्रेलियाई के सर्वश्रेष्ठ कोच हैं।

हाल ही में जस्टिन लैंगर को देश की सफलता में उनके अपार योगदान, बतौर बल्लेबाज और कोच, के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

close whatsapp