युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को एकसाथ खिलाने पर पूछे गए सवाल पर कप्तान रोहित शर्मा का जवाब बन गया चर्चा का विषय
रोहित ने अपने बयान से यह साफ कर दिया है कि वह पहले वनडे से ही कुलचा की जोड़ी को मैदान पर एकसाथ देखना चाहते हैं।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Feb 6, 2022 1:00 am

भारतीय टीम को 6 फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू जमीन पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके सभी मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा बतौर नियमित लिमिटेड ओवर्स कप्तान की अपनी जर्नी को शुरू करेंगे जिससे उनके प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। वहीं इसके अलावा वनडे सीरीजी को लेकर टीम में वापसी करने वाले कई खिलाड़ियों पर भी नजरें रहेंगी।
जिसमें एक नाम प्रमुख तौर पर सभी तरफ चर्चा में देखने को मिल रहा है और वह बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव का है। जिसमें लंबे समय के बाद कुलदीप टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम का साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में बेहद खराब प्रदर्शन करना था। कुलदीप ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2021 में श्रीलंका के दौरे पर खेला था।
वहीं अब एकबार फिर से सभी फैंस को उम्मीद है कि उन्हें युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी मैदान में एकबार फिर से देखने को मिलेगी। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने भी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले अपने बयान से यह साफ कर दिया है कि उनका इरादा कुलचा की जोड़ी को एकसाथ मैदान पर उतराने की है।
कुलदीप और चहल दोनों ही टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण
पहले वनडे मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान रोहित शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लेकर अपने बयान में कहा कि, यह दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, जिसमें दोनों ने पिछले कुछ सालों में टीम के लिए एकसाथ खेलते बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है। हालांकि बीच में एक ऐसा समय आया था, कि टीम के संतुलन को देखते हुए हमें किसी एक को खिलाने का फैसला लेना पड़ रहा था।
लेकिन अब मैं कुलदीप और चहल को फिर से एकसाथ खिलाने की कोशिश करुंगा, जिसको लेकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी। क्योंकि दोनों ही गेंदबाजों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है, कि हमें उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए। हम उन्हें ऐसे हालात में नहीं झोकना चाहते हैं, जिसमें उन्हें कई सारे सवालों का जवाब देना पड़े। क्योंकि हमारे लिए यह दोनों ही गेंदबाज बेहद महत्वपूर्ण हैं।