दीपक हुड्डा ने किया वनडे में डेब्यू, विराट ने सौंपी कैप, सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

दीपक हुड्डा ने किया वनडे में डेब्यू, विराट ने सौंपी कैप, सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अहमदाबाद में पहला वनडे खेला जा रहा है।

Deepak Hooda (Photo source: Instagram
Deepak Hooda (Photo source: Instagram)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (6 फरवरी) नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही वनडे मैच में घरेलू क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने डेब्यू किया है। रोहित शर्मा ने सीरीज से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ संकेत दिए थे कि इस सीरीज में टीम कई बदलाव के साथ नजर आने वाली है और कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा।

उसकी शुरुआत दीपक हुड्डा से हुई है। पिछले कुछ समय से दीपक हुड्डा घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। हाल के दिनों में उन्हें जिस भी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला, उसमें उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है।

दीपक हुड्डा के लिए पिछला साल बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा था। कप्तान क्रुणाल पंड्या के साथ झड़प के बाद उन्होंने बड़ौदा की टीम छोड़ दी थी। लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। दीपक हुड्डा के लिए उनका डेब्यू और भी यादगार बन गया क्योंकि उन्हें उनकी डेब्यू कैप पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सौंपी।

यहां देखिए दीपक हुड्डा का डेब्यू

 

पिछले कुछ समय से टीम इंडिया को वनडे फॉर्मेट में लगातार छठे गेंदबाजी की कमी खल रही है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने उनकी गेंदबाजी कौशल और आखिरी के ओवरों में बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम में चुना है। दीपक छह और सात नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं। शायद इसी कारन से दीपक को वनडे टीम में चुना गया है।

दीपक हुड्डा के डेब्यू पर फैंस ने दिए कुछ इस प्रकार के रिएक्शन

https://twitter.com/AniGuha/status/1490233261930336260?s=20&t=2QFUkU1dMN-YYuOPsQ-qPw

https://twitter.com/thereddevil2510/status/1490232878449319939?s=20&t=2QFUkU1dMN-YYuOPsQ-qPw

https://twitter.com/SAmCric_/status/1490233490222497800?s=20&t=2QFUkU1dMN-YYuOPsQ-qPw

https://twitter.com/19_Dharmesh_/status/1490233482534174721?s=20&t=2QFUkU1dMN-YYuOPsQ-qPw

close whatsapp