एबी डिविलियर्स ने बताया, टीम इंडिया में जगह पाने के लिए आपको कैसा खिलाड़ी होना चाहिए
एबी डिविलियर्स पहली बार 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ जुड़े थे।
अद्यतन - फरवरी 9, 2022 2:27 अपराह्न

जब से एबी डिविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में आए वो उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने पहली बार 2011 में फ्रेंचाइजी में अपनी जगह बनाई थी जहां उन्होंने दक्षिणी प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स से हारकर अपने दूसरे आईपीएल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। भले ही आरसीबी उस संस्करण में पूरी तरह से आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन एबीडी ने अगले दशक तक अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखा।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ने तीन बार RCB को फाइनल तक का रास्ता दिखाया था, उन्होंने कुछ प्लेऑफ मुकाबलों में मैच जीताऊ नॉक खेली थी। जिसमें से आईपीएल 2016 में क्वालीफायर-1 में गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 79 रनों की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ नॉक आउट पारी रही है, जब बैंगलोर 159 का पीछा करते हुए 29 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुका था।
हालांकि, टीम एक भी बार ट्रॉफी जीत नहीं सकी है, लेकिन एक दशक तक उन्होंने टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखा। इस साल वो आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि अब उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया है। इस बीच डिविलियर्स ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस टीम में जगह बनानी है तो आपको स्पेशल होना पड़ेगा।
मेरे लिए RCB परिवार है- एबी डिविलियर्स
आरसीबी के पॉडकास्ट में एबी डिविलियर्स ने कहा कि, “मेरे लिए आरसीबी परिवार है। मेरे लिए 10-11 साल मेरे लिए जीवन बदलने वाले रहे हैं। किसी भी अन्य परिवार की तरह इसमें भी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अच्छे रिश्ते होते हैं और फिर कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनमें खटास आ जाती है और यह सब मजाक-मस्ती का हिस्सा है।
मैं बिना पछतावे के पीछे मुड़कर देखता हूं। मैं आरसीबी में अपने करियर को अपने जीवन के सबसे शानदार सालों के रूप में देखता हूं। मुझे पिछले 15 वर्षों से आईपीएल क्रिकेट, भारतीय दर्शकों और चीजों को करने के भारतीय तरीके का अनुभव करने का सौभाग्य मिला है।”
वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर भारत में बड़ा होना दिलचस्प रहा होगा। शायद मैं भारत के लिए कभी नहीं खेल पाता, कौन जानता है। भारतीय टीम में जगह बनाना मुश्किल है। आपको एक विशेष खिलाड़ी बनना होगा।”