महिला वनडे वर्ल्ड कप को लेकर हुआ इंग्लैंड टीम का एलान जिसमें मिली इन 2 युवा धाकड़ खिलाड़ियों को जगह
आगामी महिला विश्व कप के लिए इंग्लैंड की 17 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। जिसमे ऑफ स्पिनर चार्ली डीन और आलराउंडर एम्मा लैम्ब को शामिल किया गया है।
अद्यतन - मार्च 3, 2022 11:49 पूर्वाह्न

आगामी महिला वर्ल्ड कप का आयोजन 4 मार्च हो होना है, जिसके लिए इंग्लैंड की 17 सदस्यीय टूरिंग टीम का ऐलान कर दिया गया है। विश्व कप 4 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक न्यूजीलैंड में खेला जायेगा। टीम में बल्लेबाज एम्मा लैम्ब और ऑफ स्पिनर चार्ली डीन को शामिल किया गया है। डीन ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वनडे में डेब्यू किया था। इंग्लैंड टीम के लिए डीन बांये हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन के बाद स्पिन का अगला विकल्प होंगी। 20 साल की उम्र में युवा स्पिनर ने साउथ वाईपर और लंदन स्पिरिट के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।
पिछले साल सितम्बर में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में इस युवा खिलाड़ी ने 19.20 औसत से 10 विकेट चटकाए। इस कारनामे से उन्होंने अनुभवी खिलाड़ी ग्लेन और मैडी विलियर्स को भी पीछे छोड़ दिया। डीन के लिए शुरुआती दौर अच्छा नहीं था, लेकिन 2020 में डीन ट्रॉफी जीतने वाली वाइपर टीम का हिस्सा बनी।
वहीं दूसरी ओर एम्मा लैम्ब ने अपना डेब्यू टीम ए की तरफ से फाइनल वनडे मैच में किया। जब टीम ऑस्ट्रेलिया दौरा कर रही थी। एम्मा बल्ले से और अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ टीम के लिए एक आलराउंडर का विकल्प साबित होंगी। महिला वर्ल्ड कप के लिए एम्मा टीम में टैमी ब्यूमोंट और लॉरेन विनफील्ड-हिल के लिए बैकअप होंगी।
विश्व कप के लिए चयनित टीम
इंग्लैंड टीम की कमान हीथर नाइट के हाथों में होगी। हीथर 2017 में टीम को लॉर्ड्स में विश्व कप ट्रॉफी दिलाने में कामयाब हुई थीं। इंग्लैंड टीम को मजबूत बताते हुए इंग्लैंड महिला क्रिकेट के निदेशक जोनाथन फिंच ने कहा है, ” महिला विश्व कप के लिए टीम में बल्लेबाज एम्मा लैम्ब को शामिल किया गया है। एम्मा घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आयीं हैं। टीम के लिए एम्मा आलराउंडर के रूप में एक अच्छा विकल्प साबित होंगी। हम अपने द्वारा चुनी गयी टीम के लिए उत्साहित हैं।
टीम- हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, केट क्रॉस, सोफी एक्लेस्टोन, टैश फरेंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एम्मा लैम्ब, नेट साइवर, अन्या श्रुबसोल, लॉरेन विनफील्ड- हिल, डैनी व्याट।
ट्रैवलिंग रिजर्व – लॉरेन बेल और मैडी विलियर्स।