IPL 2022: कौन हैं जितेश शर्मा? जानिए जिसे पंजाब किंग्स IPL 2022 मेगा ऑक्शन में चुराने में रही सफल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: कौन हैं जितेश शर्मा? जानिए जिसे पंजाब किंग्स IPL 2022 मेगा ऑक्शन में चुराने में रही सफल

जितेश शर्मा को PBKS ने उनके आधार मूल्य पर IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन खरीदा हैं।

Jitesh Sharma. (Photo source: Twitter)
Jitesh Sharma. (Photo source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन पंजाब किंग्स (PBKS) ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। PBKS ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले ही मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन कर लिया था।

अब PBKS ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन शिखर धवन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ियों को टीम से जोड़ लिया। इन नामी खिलाड़ियों के अलावा PBKS ने हरप्रीत ब्रार, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और ईशान पोरेल जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी खरीदा हैं।

हरप्रीत ब्रार, प्रभसिमरन सिंह और ईशान पोरेल भारतीय घरेलू क्रिकेट के जाने-पहचाने चेहरे हैं, लेकिन जितेश शर्मा अभी क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ा नया नाम हैं। चलिए हम आपको बताते हैं जितेश शर्मा के बारे में, जिन्हे PBKS ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन उनके आधार मूल्य 20 लाख में अनुबंधित किया हैं।

जितेश शर्मा को PBKS ने खरीदा उनके आधार मूल्य पर

जितेश शर्मा एक विकेटकीपर बल्लेबाज जो IPL 2016 में मुंबई इंडियंस टीम के साथ रहे है, और वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ टीम के नियमित सदस्य है। हालांकि, उन्होंने अब तक अपना IPL डेब्यू नहीं किया है। जितेश शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था जहां उन्होंने 8 मैचों में 235.16 के स्ट्राइक रेट और 53.50 की औसत से 214 रन बनाए थे।

उनके पास छक्के मारने की शानदार क्षमता हैं, जिसने PBKS को जरूर आकर्षित की होगी। उनके शानदार प्रदर्शन ने विदर्भ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद की थी।

टी-20 प्रारूप में जितेश शर्मा काफी प्रभावशाली रहे है, उन्होंने 54 मैचों में 28.27 के औसत और 141.83 के स्ट्राइक रेट से 1329 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में आठ अर्द्धशतक और एक शतक बनाया है। PBKS के लिए वह एक फिनिशर साबित हो सकते हैं। अगर उन्हें IPL 2022 में मौका मिलता हैं तो वह निश्चित तौर पर PBKS के लिए अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगे।

close whatsapp