केएल राहुल से लेकर पुजारा तक टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे
केएल राहुल ने अतिया शेट्टी के संग पोस्ट की अपनी तस्वीर
अद्यतन - Feb 14, 2022 6:25 pm

दुनिया भर में आज (14 फरवरी) को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। सभी लोग अपने चाहने वाले को अलग-अलग अंदाज में वैलेंटाइन विश कर रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेटरों पर भी इसका खुमार छाया हुआ है। कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी पत्नी और प्रेमिकाओं को विश करते हुए सोशल मीडिया पर प्यारा सा पोस्ट किया है।
लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के उप-कप्तान केएल राहुल, टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, के साथ कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी आज के दिन सोशल मीडिया पर अपने प्यार के लिए कुछ न कुछ पोस्ट जरूर किया है। कोहनी में लगी चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर चल रहे केएल राहुल ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी हैं। इस खास तस्वीर को शेयर कर राहुल ने लिखा, हैप्पी डे।
यहां देखिए केएल राहुल का वो इंस्टाग्राम पोस्ट
वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी पत्नी के लिए एक स्पेशल पोस्ट किया। पुजारा ने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे और उनकी शादी के नौ साल पूरे करने पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। चेतेश्वर ने फोट के कैप्शन में लिखा कि, “नौ साल, Blessed and grateful”
चेतेश्वर पुजारा का पोस्ट
उमेश यादव ने इस मौके पर ट्विटर पर अपनी पत्नी और परिवार की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में अपनी पत्नी को धन्यवाद और वैलेंटाइन डे की बधाई देते हुए लिखा है, “मेरे जीवन में इतना प्यार, उत्साह और खुशी लाने के लिए आपका धन्यवाद”
उमेश यादव का पोस्ट
Thank you for bringing so much love,joy, and adventure into my life. I love you. Happy Valentine's Day 💗 pic.twitter.com/fxvjjjMZfg
— Umesh Yaadav (@y_umesh) February 14, 2022
लेग स्पिनर राहुल चाहर ने भी आज अपनी मंगेतर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें वैलेंटाइन डे की बधाई दी।
राहुल चाहर का पोस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन लेग स्पिनर याज़ुवेंद्र चहल ने भी आज सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी धनश्री के साथ एक विडियो शेयर करते हुए उन्हें वैलेंटाइन डे की बधाई दी।