रवि बिश्नोई ने किया अपना टी-20 डेब्यू, चहल ने सौंपी कैप, सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवि बिश्नोई ने किया अपना टी-20 डेब्यू, चहल ने सौंपी कैप, सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

रवि बिश्नोई ने पीछे कुछ समय से टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Ravi Bishnoi (Photo Source: Twitter)
Ravi Bishnoi (Photo Source: Twitter)

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का सबसे बड़ा सपना आखिरकार पूरा हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में राजस्थान का ये लेग स्पिनर भारत के लिए खेलते हुए दिखेंगे। बिश्नोई कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे, बिश्नोई को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था और वो वनडे टीम का भी हिस्सा थे। उस फॉर्मेट में उन्हें मौका नहीं मिला लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई में बिश्नोई ने टी-20 डेब्यू किया है।

रवि बिश्नोई को मैच से पहले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ही डेब्यू कैप सौंपी, जो इस मैच में उनके जोड़ीदार होंगे। इस मैच में जब चहल और रवि बिश्नोई एक साथ अपनी लेग स्पिन डालेंगे तो वह नजारा फैंस के लिए देखने के लायक होगा। रवि बिश्नोई ने IPL में पिछले कुछ सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बिश्नोई ने 23 मैचों में 24 विकेट हासिल किए, इस लीग में बिश्नोई का इकॉनमी रेट मात्र 6.97 का रहा है।

यहां देखिए रवि बिश्नोई का डेब्यू वीडियो

वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर यहां पर टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की टीम इस मैच में पांच बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर और 5 गेंदबाज के साथ उतरी है। वहीं वेस्टइंडीज टीम की बात करें तो इस मैच में कायरन पोलार्ड की वापसी हुई है जो तीन मैचों की वनडे सीरीज में आखिरी दो मैच नहीं खेल पाए थे। इस मैच में कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर भी नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह रोस्टन चेज को टीम में शामिल किया गया है।

यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, फैबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल

रवि बिश्नोई के टी-20 डेब्यू पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/snicko__/status/1493937017553833985?s=20&t=cYvjqxDk648E9tEJjcBkbQ

https://twitter.com/bsrajput_18/status/1493936270313017345?s=20&t=cYvjqxDk648E9tEJjcBkbQ

close whatsapp