वीडियो: DRS के चक्कर में अपनी मर्यादा भूले कोहली, बीच मैदान में की गाली-गलौज - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीडियो: DRS के चक्कर में अपनी मर्यादा भूले कोहली, बीच मैदान में की गाली-गलौज

पहले टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया।

Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo source: Twitter)
Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo source: Twitter)

विराट कोहली भले ही अब भारतीय कप्तान नहीं हैं, लेकिन 33 वर्षीय कोहली अभी भी मैदान पर निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाते हैं। पिछली एकदिवसीय सीरीज के दौरान और यहां तक ​​कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में भी, उन्हें अक्सर नए कप्तान रोहित शर्मा के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। यहां तक की कुछ मौकों पर रोहित को विराट के कहने पर DRS लेते हुए देखा गया था।

इस बीच, पहले टी-20 मैच में कोहली ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और स्टंप माइक्रोफोन ने इसे रिकॉर्ड किया। यह घटना नौवें ओवर की चौथी गेंद के दौरान हुई जब भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्ट्राइक पर रोस्टन चेज बल्लेबाज थे जबकि युजवेंद्र चहल के हाथ में गेंद थी।

चहल ने इस दौरान चेज को एक फ्लाइट गेंद दी, और रोस्टन चेज पैडल स्वीप खेलने के लिए गए, लेकिन गेंद उनके पैड से जाकर लगी। इसके बाद भारतीय फील्डरों की तरफ से एक बड़ी LBW अपील हुई जो स्टैंड-इन अंपायर को मना नहीं सकी। जहां डिलीवरी प्वाइंट ऑफ इम्पैक्ट ऑफ स्टंप की लाइन से बाहर था, वहीं चहल चाहते थे कि कप्तान रोहित DRS के लिए जाएं।

कोहली ने फिर अपनी सहायता देने के लिए कदम बढ़ाया, स्पष्ट रूप से सुझाव दिया कि गेंद बल्ले से नहीं लगी है, साथ ही उन्होंने कहा कि गेंद कहीं और जाकर लगी है। इस दौरान विराट कोहली ने जिस भद्दे शब्द का इस्तेमाल किया वो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया। हालांकि उनके कहने पर रोहित से रिव्यू जरूर लिया लेकिन वह व्यर्थ चला गया।

यहां देखिए विराट कोहली का वह वीडियो

इस बीच, भारत ने मैच में छह विकेट से आसान जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल किया। मैच में डेब्यू कर रहे रवि बिश्नोई ने एक किफायती स्पैल फेंका और में दो विकेट लिए, कप्तान रोहित ने 19 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली। नतीजतन, मेन इन ब्लू ने 18.5 ओवर में 158 रनों के लक्ष्य का पीछा किया। बिश्नोई को उनके शानदार स्पेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

close whatsapp