IPL 2022: सुनील गावस्कर ने IPL को लेकर खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर आरोप, फैंस ने कहा- "दिमाग खराब है क्या..." - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: सुनील गावस्कर ने IPL को लेकर खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर आरोप, फैंस ने कहा- “दिमाग खराब है क्या…”

दो दिवसीय IPL 2022 मेगा नीलामी के दौरान कुल 204 खिलाड़ियों पर बोली लगी, और फ्रेंचाइजियों ने 550 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

IPL Trophy and Sunil Gavaskar (Image Source: Twitter/BCCI Images)
IPL Trophy and Sunil Gavaskar (Image Source: Twitter/BCCI Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी समाप्त हो चुकी है, और भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने अपना ध्यान फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्थानांतरित कर दिया हैं, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की नवीनतम टिप्पणियां उनके लिए थोड़ा परेशान करने वाली हैं।

आईपीएल (IPL) 2022 मेगा नीलामी के समापन के बाद सुनील गावस्कर ने चौंकाने वाला बयान दिया है, जो निश्चित रूप से खिलाड़ियों को परेशान कर सकता हैं, क्योंकि सवाल उनकी प्रतिबद्धता पर उठाया हैं। गावस्कर ने खिलाड़ियों पर आरोप लगाया है कि IPL के पैसो के लिए खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए पूरा प्रयास नहीं करते हैं।

भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने IPL या नीलामी के करीब होने पर अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुछ खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया है। पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि कुछ खिलाड़ी चोटों से बचने के लिए अपने-अपने देशों के लिए IPL के करीब होने पर अपना 100% नहीं देते हैं, जितना वे आमतौर पर देते हैं, ताकि वे IPL में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर सकें।

सुनील गावस्कर ने IPL को लेकर खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर आरोप, फैंस ने कहा दिमाग खराब है क्या…

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने दिग्गज ने कहा IPL के नजदीक होने पर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अतिरिक्त प्रयास नहीं करते हैं, जिसका कारण शायद फ्रेंचाइजियों द्वारा नीलामी में उन पर खर्च किया गया पैसा हो सकता है, क्योंकि वास्तव में उन्हें जीवन बदलने वाली राशि मिलती है।

सुनील गावस्कर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में लिखा IPL नीलामी सभी खिलाड़ियों के लिए जीवन बदलने वाली है, क्योंकि यह उनके और उनके परिवारों के लिए एक सुरक्षित भविष्य के दरवाजे खोलती है। जिसके कारण खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलते समय उतनी मेहनत नहीं कर सकते हैं जब IPL शुरू होने वाला होता हैं या नीलामी आस-पास होती हैं।

खिलाड़ी डाइविंग और स्लाइडिंग, या डीप से हार्ड थ्रो के प्रयास में 100 % नहीं देते है ताकि वे यह सुनिश्चित कर सके कि उन्हें कोई चोट न लगे और वे IPL से बाहर न हो।

प्रशंसक दिग्गज खिलाड़ी से इस तरह के विचार सुनकर निराश हो गए, क्योंकि वह उच्चतम स्तर के खिलाड़ी होने के साथ-साथ कमेंट्री बॉक्स में एक प्रसिद्ध आवाज भी है। प्रशंसकों ने सुनील गावस्कर से इस तरह की राय की उम्मीद नहीं थी और उन्होंने ट्विटर पर उनकी बहुत आलोचना की हैं।

यहां देखिये फैंस की प्रतिक्रिया –

https://twitter.com/MagicianGinger/status/1494030100911820803?

 

close whatsapp