अब तो सचिन ने खुद ही बता दिया कि विराट और उनके बीच कौन है सबसे बेहतर बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब तो सचिन ने खुद ही बता दिया कि विराट और उनके बीच कौन है सबसे बेहतर बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर ने ये भी बताया कि रोनाल्डो और मेस्सी में कौन है बेहतर।

Sachin Tendulkar and Virat Kohli
Sachin Tendulkar and Virat Kohli. (Photo Source: Getty Images)

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच उनकी बल्लेबाजी कौशल को लेकर लगातार एक दूसरे के साथ तुलना की जाती रही है, फैंस और एक्सपर्ट के बीच हमेशा बहस होती है कि दोनों में से बेहतर बल्लेबाज कौन है। और, जब सचिन से पूछा गया कि दोनों में से कौन बेहतर बल्लेबाज है, तो तेंदुलकर ने ग्राहम बेन्सिंगर के साथ बातचीत में मजेदार प्रतिक्रिया दी।

तेंदुलकर ने कोहली के साथ अपनी तुलना को लेकर कहा कि, ‘कैसा रहेगा कि हम दोनों के ही टीम में रहें। 48 वर्षीय सचिन को लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच एक खिलाड़ी चुनने के लिए भी कहा गया था, और उस पर तेंदुलकर ने चुटकी ली और कहा कि मेस्सी बिल्कुल मेरी तरह हैं।

इससे पहले, जब विराट कोहली से पूछा गया कि क्या वह सचिन तेंदुलकर से बेहतर हैं, तो 33 वर्षीय विराट ने कहा था कि तेंदुलकर की वजह से ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। यह कहते हुए कि क्रिकेट के खेल में तेंदुलकर सबसे पूर्ण बल्लेबाज है। कोहली ने कहा कि क्रिकेटरों की वर्तमान पीढ़ी के साथ तेंदुलकर की तुलना करना उचित नहीं है।

सचिन तेंदुलकर सबसे पूर्ण बल्लेबाज हैं- विराट कोहली

कोहली ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में कहा था कि, “आप केवल उनकी तुलना कर सकते हैं जो तुलना के योग्य हैं। आप मेरी तुलना किसी ऐसे व्यक्ति से कर रहे हैं जिसकी वजह से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। स्किल के मामले में उनसे मेरा कोई मुकाबला नहीं है। वह अब तक के सबसे पूर्ण बल्लेबाज हैं। फिर भी आप तुलना कैसे कर सकते हैं? मैंने हमेशा कहा है कि यह उचित नहीं है। उन्होंने हमें जो दिया है, उसके कारण वह हमारी तुलना के योग्य नहीं है।”

सचिन तेंदुलकर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। महान क्रिकेटर ने टेस्ट मैच क्रिकेट में जहां 15921 रन बनाए हैं वहीं तेंदुलकर ने खेल के एकदिवसीय प्रारूप में 18426 रन बनाए। 48 वर्षीय तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज भी हैं। तेंदुलकर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2013 में खेला था।

close whatsapp