चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का भविष्य खत्म! सुनील गावस्कर ने अनुभवी बल्लेबाजों की भारतीय टीम में वापसी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का भविष्य खत्म! सुनील गावस्कर ने अनुभवी बल्लेबाजों की भारतीय टीम में वापसी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है।

Sunil Gavaskar. (Photo Source: Twitter)
Sunil Gavaskar. (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम से बाहर किए जाने से बिलकुल हैरान नहीं है। उन्होंने कहा जिस तरह लंबे समय से, खासकर दक्षिण अफ्रीका में, इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा हैं, उनका भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होना तय था।

पुजारा और रहाणे के अलावा,  अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को भी श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई है, और पूर्व कप्तान ने कहा चयनकर्ताओं का यह फैसला अपेक्षित था।

BCCI ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को दिखाया बाहर का रास्ता

हालांकि, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को बल्ले के साथ अपने फॉर्म में वापस आने की झलक दिखाई हैं। हाल ही में समाप्त हुए एक रणजी ट्रॉफी 2021-22 मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाज ने शानदार शतक बनाया, वहीं पुजारा ने सौराष्ट्र के लिए 91 रन बनाए।

यह प्रदर्शन पुजारा और रहाणे की भारतीय टीम में वापसी की दिशा में पहला कदम हो सकता हैं, लेकिन सुनील गावस्कर को अनुभवी बल्लेबाजों की टीम में वापसी दूर-दूर तक नहीं दिखाई दें रही हैं, क्योंकि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप टीम 2022 को देखते हुए टीम इंडिया के पास ज्यादा टेस्ट मैच कतार में नहीं है।

Ajinkya Rahane and Cheteshwar Pujara. (Photo Source: Getty Images)
Ajinkya Rahane and Cheteshwar Pujara. (Photo Source: Getty Images)

आपको बात दें, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे ने 6 पारियों में सिर्फ 136 रन बनाए, जबकि पुजारा ने सिर्फ 124 रन बनाए थे।

सुनील गावस्कर ने India Today के हवाले से कहा चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन जिस तरह का दक्षिण अफ्रीका में था उसे देखते हुए उनका टीम से हटाया जाना तय था। दिग्गज बल्लेबाज ने कहा अगर ये दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने दौरे पर 80-90 रनों की पारी खेली होती, तो शायद कहानी अलग होती। उन्होंने कहा जब उनसे उम्मीद की जा रही थी और टीम को जरूरत थी तब दोनों ही बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा, उनसे पर्याप्त रन नहीं मिले।

हालांकि, पूर्व कप्तान ने उम्मीद जताई हैं कि अगर रहाणे और पुजारा रणजी ट्रॉफी 2021-22 में अच्छा फॉर्म दिखाते हैं और हर मैच में 200-250 रन बनाते हैं, तो वे निश्चित रूप से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन दोनों बल्लेबाजों का वापसी का रास्ता अब आसान नहीं रहा, क्योंकि श्रीलंका सीरीज के बाद, इंग्लैंड में एक मैच हैं, जिसके बाद टीम साल के अंत में ही टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे।

 

 

close whatsapp