जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम से हटाए जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- "अब बस लोगो दिखाना हैं..." - क्रिकट्रैकर हिंदी

जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम से हटाए जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- “अब बस लोगो दिखाना हैं…”

जेम्स एंडरसन 640 विकेट के साथ टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे सफल गेंदबाज है, जिसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड टीम में जगह पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा हैं।

James Anderson. (Photo by Gareth Copley - ECB/ECB via Getty Images)
James Anderson. (Photo by Gareth Copley – ECB/ECB via Getty Images)

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया हैं। उन्हें एशेज 2021-22 सीरीज में भी ज्यादा मौके नहीं दिए गए, और नतीजन इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

जिसके बावजूद इंग्लैंड ने एक बार फिर जेम्स एंडरसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नजर-अंदाज कर दिया गया हैं। बता दें, इंग्लैंड की एशेज टीम में कई बदलाव किए गए हैं, डेविड मलान, डॉम बेस, सैम बिलिंग्स, रोरी बर्न्स, जोस बटलर और हसीब हमीद को भी टीम में जगह नहीं दी गई हैं।

हालांकि, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा है कि जेम्स एंडरसन निश्चित तौर पर नाराज और निराश हैं, लेकिन वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुने जाने का मतलब ये नहीं हैं कि उनका सफर अब समाप्त हो गया है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम से हटाए जाने पर अब दिग्गज तेज गेंदबाज ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी हैं।

मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि यह मेरा अंत नहीं है: जेम्स एंडरसन

हालांकि, जेम्स एंडरसन ने उन्हें इंग्लैंड टीम से वेस्टइंडीज दौरे के लिए बाहर किये जाने पर अपनी निराशा जाहिर की, लेकिन कहा वह टेस्ट  टीम में वापसी करने के लिए दृढ़ और आशावादी है। उन्होंने कहा वह राष्ट्रीय टीम की सेवा करना जारी रखना चाहते हैं, उनके पास अभी भी काफी क्रिकेट बाकि हैं।

जेम्स एंडरसन ने BBC के Tailenders Podcast पर कहा: “मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि यह मेरा अंत नहीं है। मुझे और अच्छा करने का एक और मौका मिला है। मेरे पास खेल को देने के लिए अभी भी बहुत कुछ बचा है – मुझमें अभी भी खेलने की भूख और जुनून है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए वेस्टइंडीज दौरे से बाहर किए जाने की जानकारी प्राप्त करना एक सदमा और निराशा थी, लेकिन जो चीजे मेरे नियंत्रण में नहीं हैं, मैं उस पर ज्यादा सोचना नहीं चाहता, बल्कि अब मैं उस चीज पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करूँगा, जिसे मैं नियंत्रित कर सकता हूं। मैं लोगों को दिखाना चाहता हूँ कि मैं अपने हाथ में गेंद के साथ क्या कर सकता हूं।”

close whatsapp