कीवी कप्तान केन विलियमसन ने पहली बार अपने चोट को लेकर दिया यह बड़ा अपडेट
कोहनी की चोट के चलते केन विलियमसन पिछले काफी से लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर ही चल रहे हैं।
अद्यतन - फरवरी 24, 2022 3:34 अपराह्न

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन जो पिछले एक साल से अधिक समय से कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं। चोट के कारण विलियमसन 17 फरवरी से शुरू हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी खेलते हुए नहीं दिखाई दिए। पिछले साल नवंबर के बाद से दाएं हाथ के बल्लेबाज को चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर ही रहना पड़ा है।
केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं रह सके लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन के शुरू होने से पहले उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि IPL 2022 सीजन के शुरू से ही वह मैदान पर वापसी करने में कामयाब होंगे। 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले इस शानदार बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया था। 23 फरवरी की रात इस शानदार बल्लेबाज को हैलबर्ग अवार्ड्स में स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर चुना गया।
इस दौरान केन विलियमसन ने अपनी कोहनी में लगी चोट को लेकर भी अपडेट दिया जो 2020 में लगी थी उसमें अब सुधार आ रहा है। विलियमसन की यह चोट उनको लम्बे समाय से परेशान कर रही है जिसकी वजह से वह वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।
“इसमें सुधार हो रहा है यह एक कठिन समय रहा है”- केन विलियम्सन
कीवी कप्तान ने गोल्ड एम कंट्री स्पोर्ट ब्रेकफास्ट पर को चोट की अपडेट देते हुए बताया कि “इसमें अब सुधार आ रहा है, यह एक लम्बा समय रहा है। ऐसा लगता है कि यह काफी अच्छी प्रगति कर रहा है। पिछली छोटी अवधि में मेरी बल्लेबाजी का भार कुछ अधिक बढ़ने लगा है, यह सकारात्मक दिख रहा है।”
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने बताया था कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट होने के लिए बेताब थे लेकिन प्रबंधन को उनके लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़े। उन्होंने बताया था कि प्रबंधन ने विलियमसन को नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले 3 वनडे और 1 टी-20 मैच की सीरीज खेलने पर ध्यान लगाने के लिए कहा है।
कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में टीम में विलियमसन की कमी नहीं महसूस होने दी। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टेस्ट में 276 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 25 फरवरी को खेला जायेगा।