PSL 2022 सीजन में लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होने वाले एलिमिनेटर-2 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम 27 फरवरी को मुल्तान सुल्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 25, 2022 4:06 अपराह्न

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 सीजन का दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच में खेला जाएगा। जहां लाहौर की टीम को क्वालीफायर मुकाबले में मुल्तान सुल्तान के खिलाफ 28 रनों की हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पहले एलिमिनेटर मुकाबले में पेशावर जाल्मी की टीम को 5 विकेट से मात देने में कामयाबी हासिल की।
अब लाहौर कलंदर्स की टीम के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना कोई आसान काम नहीं होने वाला है। क्योंकि उनको जहां पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम में एलेक्स हेल्स की वापसी होने के बाद उसका असर साफतौर पर टीम की बल्लेबाजी में देखने को मिला है। जिसमें उन्होंने पेशावर के खिलाफ शानदार तरीके से लक्ष्य का पीछा किया किया था।
मैच जानकारी:
एलिमिनेटर-2 – लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड
स्थान – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
दिन और समय – 25 फरवरी, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
पिच रिपोर्ट:
अभी तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को लेकर काफी संशय की स्थिति देखने को मिली है। जिसमें किसी मैच में लक्ष्य का पीछा करना बेहद मुश्किल दिखता है, तो वहीं किसी मैच में टीमें बड़ी आसानी के साथ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिखाई देती हैं।
संभावित अंतिम एकादश
लाहौर कलंदर्स
लाहौर कलंदर्स टीम को क्वालीफायर मुकाबले में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते टीम को मध्यक्रम में सुधार करने की जरूरत है। वहीं गेंदबाजी में भी थोड़ा बेहतर करना होगा।
संभावित एकादश – फखर जमान, अब्दुल्लाह शफीक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हफीज, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, समित पटेल, डेविड वीजे, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, जमान खान।
इस्लामाबाद यूनाइटेड
एलेक्स हेल्स की टीम में वापसी से इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम की बल्लेबाजी में इसका असर साफतौर पर दिखा। वहीं गेंदबाजी में हसन अली ने अपना एक अलग फॉर्म दिखाया है।
संभावित एकादश – विल जैक्स, एलेक्स हेल्स, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, फहीम अशरफ, लियम डॉसन, हसन अली, अतहर महमूद, जाहिद महमूद, वकास मकसूद।
संभावित Dream11 टीम
आजम खान, एलेक्स हेल्स (कप्तान), कामरान गुलाम, फखर जमान, हैरी ब्रुक (उप-कप्तान), विल जैक्स, मोहम्मद हफीज, फहीम अशरफ, हसन अली, हारिस रऊफ, जमान खान।