इस वजह के चलते कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा के बल्ले से दूसरे टी-20 मुकाबले में 18 गेंदों में 45 रनों की पारी देखने को मिली थी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 27, 2022 11:38 पूर्वाह्न

भारत और श्रीलंका के बीच में चल रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले इस सीरीज के पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 62 रनों से जीत दर्ज की थी।
इन दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम की तरफ से हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें दूसरे टी-20 मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका मिलने पर जडेजा ने सिर्फ 18 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान सभी को उनका वही पुराना आक्रामक रूप देखने को मिला जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।
धर्मशाला में दूसरे टी-20 मैच के दौरान रवींद्र जडेजा को नंबर-5 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसका लाभ उन्होंने पूरी तरह से उठाया और टीम को 13 गेंद पहले ही इस मुकाबले में जीत दिला दी। यह पहला मौका है जब उनको इस पोजीशन पर खेलने का मौका मिला वहीं पहले टी-20 मुकाबले में उन्हें नंबर-4 पर मौका दिया गया था। दरअसल रवींद्र जडेजा अभी तक नंबर-6 या 7 पर बल्लेबाजी करते ही दिखे हैं।
मैं कप्तान रोहित शर्मा का धन्यवाद देना चाहता हूं
रवींद्र जडेजा ने ऊपरी क्रम में मिले बल्लेबाजी करने के मौके का पूरी तरह से लाभ उठाया और कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया। जिसमें मैच के बाद हुई प्रेस वार्ता में रवींद्र जडेजा ने कहा कि, बिल्कुल आप जानते होंगे कि मैं इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा का धन्यवाद देना चाहता हूं जिसमें उन्होंने मुझ पर भरोसा किया।
मैं अपनी टीम के लिए किसी भी पोजीशन पर रन बना सकता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आगे जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा जिसमें मैं हालात के अनुसार बल्लेबाजी करने की कोशिश करूंगा और टीम को जीत दिलाने सफल हो सकूं।
बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच में तीसरा टी-20 मैच 27 फरवरी को धर्मशाला के मैदान पर ही खेला जाएगा। जिसमें कई और खिलाड़ियों को मौका देने का प्रयास किया जाएगा ताकि बेंच स्ट्रेंथ को पूरी तरह परखा जा सके।
🗣️🗣️ Would like to thank @ImRo45 for backing me: @imjadeja 🔊#TeamIndia | #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/rnfSMGoVwN
— BCCI (@BCCI) February 26, 2022