श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद वसीम जाफर ने संजू सैमसन के प्रदर्शन को लेकर कर दी यह अहम टिप्पणी
भारत और श्रीलंका टी-20 सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। यह सीरीज 4 मार्च से शुरू होगी।
अद्यतन - फरवरी 28, 2022 2:54 अपराह्न

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप कर दिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 27 फरवरी को खेला गया। मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया को 147 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19 गेंदे रहते इस मैच को अपने नाम किया और सीरीज का अंत 3-0 के साथ किया।
भारतीय टीम की तरफ से दायें हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन को इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। लेकिन सैमसन क्रीज पर ज्यादा समय बिताने में कामयाब नहीं हो पाए और 12 गेंदों में केवल 18 रन ही बना सके। वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी 5 रन बनाकर आउट हो गए।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ऋषभ पंत और पूर्व कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था। पंत के स्थान पर टीम आये सैमसन मिले इस अवसर का फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो सके। सीरीज के आखिरी मुकाबले में सैमसन की पारी को देखकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर ने भी काफी गंभीर टिप्पणी अब कर दी है।
“मैं वास्तव में दुखी महसूस करता हूं।”- वसीम जाफर
सीरीज के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में वसीम जाफर ने कहा “सैमसन स्पष्ट रूप से अपने अवसरों का फायदा नहीं उठा पाए हैं। दोनों मुकाबले उनके लिए तीसरे विकेटकीपिंग विकल्प या बल्लेबाज के रूप में अपना दावा पेश करने का एक अच्छा अवसर था। यह दिखाता है कि वह क्या कर सकता है लेकिन वह उस अवसर का लाभ उठाने में कामयाब नहीं हो सके। जो अन्य खिलाड़ियों ने पूरी तरह से उठाने में कामयाब हुए हैं। इसलिए मुझे वास्तव में दुख होता है क्योंकि मुझे लगता है कि उसके पास विशेष रूप से इस प्रारूप में बहुत कुछ करने का मौक है।”
वसीम जाफर ने आगे कहा “मुझे लगता है कि संजू भारतीय टीम की योजनाओं में शामिल है और इसी कारण उन्हें लगातार मौके पर भी मिल रहे हैं। हालांकि संजू ने दूसरे टी-20 मुकाबले में 30 के करीब रन बनाए थे, जिससे टीम मैनेजमैंट को उनसे और बेहतर की उम्मीद होगी।”
बता दें कि श्रेयस अय्यर ने 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ तीनों टी-20 में मुकाबलों में शानदार अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने तीसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली और प्लेयर ऑफ द सीरीज बन गए। दोनों टीमें अब 4 मार्च से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी।