क्या किसी जानकारी के चलते यश धुल दिल्ली टीम से IPL खेलेंगे? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या किसी जानकारी के चलते यश धुल दिल्ली टीम से IPL खेलेंगे?

यश काफी सालों से दिल्ली कैपिटल्स टीम की क्रिकेट एकेडमी में खेल रहा था- विजय।

Yash Dhull (Image Source: Twitter)
Yash Dhull (Image Source: Twitter)

इस समय युवा खिलाड़ी यश धुल की हर जगह धाक है, पहले टीम इंडिया यश की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीती और फिर इस खिलाड़ी ने रणजी में रनों का तूफान ला दिया। साथ ही धुल की आईपीएल मेगा ऑक्शन में भी लॉटरी लग गई और उन्हें दिल्ली की टीम ने अपने नाम कर लिया। हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन को लेकर यश के पिता विजय धुल ने एक बड़ा बयान दिया है और साथ ही में एक खुलासा भी किया है।

ऐसा क्या बोल गए यश धुल के पिता?

अंडर-19 वर्ल्ड कप से कई ऐसे सितारे निकलते हैं, जो सीनियर टीम इंडिया में शामिल होने से पहले आईपीएल में अपने खेल का जलवा दिखा देते हैं। शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, रवि बिश्नोई समेत कई नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। साथ आईपीएल में इन यंग खिलाड़ियों को काफी पैसा भी मिलता है, इस बार भी भारत की अंडर-19 विजेता टीम के कुछ खिलाड़ी करोड़ों की रकम में बिके हैं। वहीं कप्तान यश धुल को लाखों की रकम मिली है, लेकिन वो अपने घर की टीम यानी की दिल्ली की टीम में शामिल हुए हैं।

*यश काफी सालों से दिल्ली कैपिटल्स टीम की क्रिकेट एकेडमी में खेल रहा था- विजय।
*यकीन था कि यश को आईपीएल मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम खरीदेगी- विजय धुल।
*विजय धुल ने बताया कि उनका बेटा यश दिल्ली से खेलने के लिए खुश है।
*मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने यश को 50 लाख में खरीदा है।

रणजी में बनाया इस युवा खिलाड़ी ने रिकॉर्ड

टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने के बाद धुल ने रणजी ट्रॉफी में भी कमाल कर दिया, जहां इस बल्लेबाज ने दिल्ली टीम के लिए शानदार डेब्यू किया। यश ने अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था, वहीं अब सभी की नजरें आईपीएल पर हैं और वहां भी इस खिलाड़ियों को अच्छे की उम्मीद है।

close whatsapp