वीडियो: 'सही सवाल कोई पूछ ही नहीं रहा है'- रोहित ने फिर किया पत्रकार को ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीडियो: ‘सही सवाल कोई पूछ ही नहीं रहा है’- रोहित ने फिर किया पत्रकार को ट्रोल

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मार्च से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

Rohit Sharma. (Photo source: Twitter)
Rohit Sharma. (Photo source: Twitter)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का प्रेस कॉन्फ्रेंस हो और उसमें कोई हंसी-मजाक न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। जब विराट कोहली कप्तान थे तो उनका प्रेस कॉन्फ्रेंस काफी सीरियस होता था और वहीं अब जब रोहित पत्रकारों से बातचीत करने के लिए आते हैं तो वो इस दौरान माहौल काफी खुशनुमा होता है। जब भी वह भारतीय मीडिया के सामने आते हैं तो कुछ सवालों के जवाब में जरूर ऐसा कर जाते हैं, जिसे सुनकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

ऐसा ही कुछ श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ। मीडिया से बात करते हुए, वह एक पत्रकार के साथ जमकर हंसी-मजाक करते हुए नजर आए। दरअसल एक पत्रकार उनसे से पूछा कि क्या मैच आउटफील्ड पर खेला जाएगा क्योंकि वह पिच के बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे थे।

रोहित शर्मा ने लिए रिपोर्टर के मजे

दरअसल, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म ही होने वाली थी कि एक पत्रकार ने कहा कि, एक सवाल मेरा भी है। इस पर रोहित कहते हैं- हां प्लीज। इस पर उन्होंने सवाल किया कि यार रोहित आउटफील्ड में मैच नहीं हो रहा है ना… यह विराट का 100वां टेस्ट है और आप न तो प्लेइंग इलेवन के बारे में बात कर रहे हो और न ही पिच रिपोर्ट और क्राउड के बारे में कुछ बता रहे हो?

इस बार रोहित शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, “यार, कोई पूछ ही नहीं रहा तो कैसे जवाब दे दूं? कोई ऐसा सवाल पूछ ही नहीं रहा है। ये होता है असली सवाल। पिच के बारे में पूछिए, मैदान पर दर्शक आने वाले हैं उनके बारे में कोई पूछ ही नहीं रहा है। मेरे लिए अच्छा है।”

https://twitter.com/Manojkumar_099/status/1499296746328915971?s=20&t=4HB7SWLlelZpGhxqOe1p_g

रोहित ने आगे कहा कि, “सुबह थोड़ी ठंड रहती है तो ओस रहेगी। दोपहर में धूप अच्छी आ रही है तो यहां खेलने में मजा आएगा। रही बात दर्शकों की तो विराट का 100वां मैच है। सबसे खास बात यह है कि दर्शक होते हैं तो हमें भी मजा आता है।”

close whatsapp