शेन वार्न के निधन की खबर सुनने के बाद बेहद अचंभित हैं, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली देखिए दोनों ने दी क्या प्रतिक्रिया
विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह अभी भी इस बात को नहीं पचा पा रहे हैं।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Mar 5, 2022 1:36 pm

वर्ल्ड क्रिकेट के सर्वकालिक महान स्पिन गेंदबाजों में एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न का 4 मार्च 2022 को थाईलैंड के विला में दिल का दौरा पड़ने की वजह से 52 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए पूरे क्रिकेट जगत को सुनने को मिली तो सभी अचम्भे में पड़ गए और फैंस सहित सभी के लिए यह एक बड़े झटके के समान था।
इस खबर की जानकारी जब पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को मिली जो श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट मैच में खेल रहे हैं उन्होंने भी ट्वीट करते हुए अपने दुख को व्यक्त किया। जिसमें कोहली ने लिखा कि वह अभी तक इस बात को नहीं पचा पा रहे हैं कि शेन वार्न हमारे बीच नहीं रहे। जिसमें कोहली के अनुसार वार्न वर्ल्ड क्रिकेट की दुनिया के महान स्पिन गेंदबाज थे जो गेंद को कहीं भी घुमाने की कला बखूबी जानते हैं।
विराट कोहली ने शेन वार्न के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा कि, जीवन बेहद अप्रत्याशित है, मैं अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि शेन हमारे बीच में नहीं रहे। मैने उन्हें काफी करीब से जानता हूं और वह एक बेहद शानदार व्यक्ति थे।
यहां पर देखिए विराट कोहली के उस ट्वीट को:
Life is so fickle and unpredictable. I cannot process the passing of this great of our sport and also a person I got to know off the field. RIP #goat. Greatest to turn the cricket ball. pic.twitter.com/YtOkiBM53q
— Virat Kohli (@imVkohli) March 4, 2022
वहीं भारतीय टीम के नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा ने भी शेन वार्न के निधन पर ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया और लिखा कि, मेरे पास इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। यह बेहद ही दुखद खबर है। इस खेल के एक चैंपियन और महान खिलाड़ी के आज हमने खो दिया। RIP शेन वार्न मैं अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।
यहां पर देखिए रोहित के उस ट्वीट को:
I’m truly lost for words here, this is extremely sad. An absolute legend and champion of our game has left us. RIP Shane Warne….still can’t believe it
— Rohit Sharma (@ImRo45) March 4, 2022
कोहली के कप्तान छोड़ने पर शेन वार्न ने रोहित को कप्तान बनाए जाने का किया था समर्थन
जनवरी 2022 में जब विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी सभी को दी थी। उस समय शेन वार्न ने अगले भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का समर्थन किया था। जिसमें शेन वार्न के अनुसार रोहित तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी के सबसे उपयुक्त दावेदार थे।
वहीं शेन वार्न को विस्डन ने इस सेंचुरी के 5 महान खिलाड़ियों में भी शामिल किया था। वार्न के नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 से अधिक विकेट लेने का कारनामा दर्ज है और उन्होंने साल 1999 में ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे वर्ल्ड कप में विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की थी।