डालिये एक नजर दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न के अंतरराष्ट्रीय करियर और महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

डालिये एक नजर दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न के अंतरराष्ट्रीय करियर और महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर

ऑस्ट्रलियाई दिग्गज शेन वार्न ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को IPL के उद्घाटन संस्करण 2008 में खिताब दिलाया था।

Shane Warne. (Photo by Jamie McDonald/Getty Images)
Shane Warne. (Photo by Jamie McDonald/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन दिग्गज शेन वार्न के 4 मार्च को असामयिक निधन ने क्रिकेट की दुनिया को शोक में डुबो दिया हैं। उनके प्रबंधन ने एक संक्षिप्त बयान में पुष्टि की हैं की ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज अपने थाईलैंड विला में एक अनुत्तरदायी अवस्था में पाए गए, और माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उन्हें दुनिया को अलविदा कहना पड़ा।

खेल के एक निर्विवाद दिग्गज शेन वार्न ने अपने शानदार करियर में अनगिनत ऊंचाइयों को देखा, उनका खेल में दबदबा डेढ़ दशक से भी अधिक समय तक चला। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 1991-92 में सिडनी में भारत के खिलाफ किया था और उसके बाद 1993 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था।

शेन वार्न के क्रिकेट में रिकॉर्ड कई दशकों तक बने रहेंगे

आपको बता दें, शेन वार्न 1999 में ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी जवाजा गया था। एक शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद, जहां उन्होंने 1001 विकेट लिए, शेन वार्न ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी अपना जलवा दिखाया।

ऑस्ट्रलियाई दिग्गज शेन वार्न ने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) को IPL के उद्घाटन संस्करण 2008 में खिताब दिलाया था। वह 2011 तक IPL में एक सक्रिय खिलाड़ी रहे, जिसके बाद टूर्नामेंट में उन्होंने कोच की भी भूमिका निभाई। एक शानदार क्रिकेटर और कोच के साथ-साथ उन्होंने खुद को एक सफल कमेंटेटर और खेल के विश्लेषक के रूप में भी स्थापित किया।

डालिये यहां एक नजर नबरों में शेन वार्न के करियर पर

1001 – केवल मुथैया मुरलीधरन (1347) के पास शेन वार्न के 1001 की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। दोनों ही अब तक ऐसे एकमात्र गेंदबाज हैं, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार अंकों का विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

708 – शेन वार्न की टेस्ट विकेटों की संख्या भी मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे स्थान पर है, जो 800 के साथ सबसे ऊपर हैं। हालांकि, शेन वार्न 600 और 700 विकेट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे।

293 – एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में शेन वार्न सर्वकालिक सूची में शीर्ष से 14वें स्थान पर हैं।

37 – शेन वार्न के 37 टेस्ट फिर भी मुथैया मुरलीधरन (67) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर के पास 145 टेस्ट में 10 दस बार चार-चार विकेट लेने का भी गौरव हैं।

40705 – शेन वार्न ने अपने टेस्ट करियर में केवल मुथैया मुरलीधरन (44039) और अनिल कुंबले (40850) के बाद सबसे ज्यादा गेंदे फेंकी हैं।

1761 – शेन वार्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (1794) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडेन ओवर डालने वाले भी दिग्गज हैं।

195 – शेन वार्न एशेज में विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्न के 195 विकेट टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज द्वारा एक विपक्षी टीम के खिलाफ लिए गए विकटों में सबसे अधिक हैं।

102 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शेन वार्न ने 102 बार बल्लेबाज को शून्य पर आउट किया है, जो मुथैया मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।

96 –  साल 2005 में शेन वार्न द्वारा लिए गए विकेट एक कैलेंडर वर्ष में एक गेंदबाज द्वारा दर्ज किए गए सबसे अधिक विकेटों की संख्या हैं।

17 – टेस्ट क्रिकेट में शेन वार्न द्वारा जीते गए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कारों की संख्या वसीम अकरम के साथ संयुक्त रूप से तीसरे और केवल जैक कैलिस (23) और मुरलीधरन (19) के बाद हैं।

4172 – अंतरराष्ट्रीय करियर में शेन वार्न द्वारा बिना किसी शतक के बनाए गए रनों की संख्या सबसे अधिक हैं, और यह रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में भी उनके नाम (3154 रन) पर ही है।

34 – शेन वार्न ने अपने करियर में जितने डक बनाए, वह सर्वकालिक सूची में पांचवें स्थान पर है।

138 – केवल अनिल कुंबले (156) और मुथैया मुरलीधरन (150) ने टेस्ट क्रिकेट में शेन वार्न से अधिक बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट किया है।

418 – टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (435) और जेम्स एंडरसन (425) के बाद शेन वार्न ने सबसे अधिक बार बल्लेबाज को कैच आउट कराया हैं।

116 – टेस्ट क्रिकेट में शेन वार्न ने मुथैया मुरलीधरन (167) और जेम्स एंडरसन (124) के बाद सबसे ज्यादा बार बल्लेबाज को बोल्ड किया है।

close whatsapp