बड़ी खबर! पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आई विराट कोहली के लिए धमकी?
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दौरान एक फैन के हाथ में था खास पोस्टर।
अद्यतन - Mar 7, 2022 9:19 am

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के दुनियाभर में कई फैन्स हैं, वहीं भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी कोहली के चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसमें पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हैं और उन्हें महान बताते हैं। लेकिन इस बार कोई वीडियो सामने नहीं आया है, बल्कि इस बार एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जो पाकिस्तान है और इस तस्वीर में विराट के लिए एक खास संदेश भी है।
पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स क्या चाहते हैं विराट कोहली से?
कई बार विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की तुलना होती है, जहां इस तुलना में फैन्स अपने-अपने देश के खिलाड़ी को महान बताते हैं। लेकिन असल में खिलाड़ी अपने खेल पर फोकस करते हैं, लेकिन काफी समय से विराट और बाबर के बल्ले से उनके नाम के मुताबिक रन नहीं निकल रहे हैं। साथ ही दोनों पर हर दिन के साथ सीरीज दर सीरीज शतक बनाने का दबाव बढ़ता ही जा रहा है, इस बीच पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स विराट से कुछ खास मांग कर रहे हैं।
*पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दौरान एक फैन के हाथ में था खास पोस्टर।
*पोस्टर पर लिखा था- विराट हम चाहते कि तुम 71वां शतक पाकिस्तान में बनाओ।
*दूसरे पोस्टर पर- टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत-पाक मैच को लेकर लिखा था।
*जिसमें रोहित शर्मा और शाहीन के नाम थे, अब ये तस्वीर वायरल हो चुकी है।
हाथ में पोस्टर लिए फैन्स की तस्वीर
Some Virat Kohli fans have made a wish during Rawalpindi Test at Pindi Cricket Stadium #PAKvAUS pic.twitter.com/mrKEaPFQEe
— Arfa Feroz Zake (@ArfaSays_) March 6, 2022
100वें टेस्ट में मिला खास सम्मान
हाल ही में विराट कोहली ने मोहाली के मैदान पर अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला है, भले ही इस मैच में 45 रनों पर आउट हो गए हों। लेकिन इस आंकड़े पर पहुंचने पर विराट का खास सम्मान किया गया था, जहां मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने विराट को खास कैप दी थी।