देखिये वीडियो: विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट के बाद दिव्यांग प्रशंसक को दिया खास तोहफा - क्रिकट्रैकर हिंदी

देखिये वीडियो: विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट के बाद दिव्यांग प्रशंसक को दिया खास तोहफा

यह दिव्यांग फैन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मैचों के लिए देश और विदेश की यात्रा करता है।

Virat Kohli with fan (Photo source: Twitter)
Virat Kohli with fan (Photo source: Twitter)

विराट कोहली के 100वें टेस्ट को हर तरह से यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश की गई, चाहे फिर पूर्व कप्तान को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा मैच से पहले मोहाली में सम्मानित करना हो, या फिर वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा द्वारा उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर देना हो।

विराट कोहली भले ही अपने 100वें टेस्ट में शतक बनाने में नाकामयाब रहे हो, लेकिन उनके इस ऐतिहासिक मैच को भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एक पारी और 222 रनों से जीतकर खास बना दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कोहली 45 के स्कोर पर लसिथ एम्बुलडेनिया का शिकार हो गए, लेकिन एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल होने के बाद भी वह प्रशन्न नजर आए।

विराट कोहली ने दिव्यांग प्रशंसक को अपनी जर्सी भेंट की

वैसे तो विराट कोहली अपने फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते है, और एक बार फिर उन्होंने एक खास फैन का दिल जीतकर सभी को हर्षित कर दिया है। भले ही दिग्गज बल्लेबाज ने अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक या अर्धशतक नहीं लगाया हो, लेकिन मोहाली से निकलने से पहले अपने इस दिल जीतने वाले कारनामे से सभी का दिल जीत लिया है।

दरअसल, मोहाली टेस्ट के समापन के बाद विराट कोहली ने अपने कट्टर प्रशंसकों में से एक धर्मवीर पाल को अपनी जर्सी उपहार में दी, जिन्हें टीम इंडिया के अनौपचारिक 12वें व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें, यह दिव्यांग फैन भारत भर में अधिकांश मैचों के लिए राष्ट्रीय टीम के साथ यात्रा करता है, और यहां तक कि वह कभी-कभी विदेशी दौरों पर भी जाता है।

श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद कोहली ने भारतीय टीम की बस में चढ़ने से पहले धर्मवीर पाल को उनकी जर्सी गिफ्ट की। उसी का एक छोटा सा वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और क्रिकेट प्रशंसक 33-वर्षीय बल्लेबाज के इस कारनामे के लिए उनकी सराहना कर रहे है। इसका एक वीडियो खुद दिव्यांग फैन ने भी ट्विटर पर साझा किया है।

यहां देखें वीडियो –

close whatsapp