अथिया शेट्टी के बिना सैर पर निकल पड़े केएल राहुल तो?
केएल राहुल ने नई इंस्टाग्राम रील की है साझा।
अद्यतन - Mar 8, 2022 8:51 am

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस समय में टीम से बाहर चल रहे हैं, उनके टीम से बाहर चलने का कारण है चोट। जिससे उबरने के लिए वो NCA में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और IPL के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, जहां इस लीग में वो नई टीम से खेलने जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अपनी अलग पोस्ट के लिए केएल राहुल जाने जाते हैं, स्टाइलिश तस्वीरों से लेकर वीडियो तक इस खिलाड़ी को फैन्स के बीच खास बनाती है। इसी कड़ी में राहुल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ अथिया शेट्टी नजर नहीं आ रही हैं।
केएल राहुल के सफर में भी स्वैग है
जब भी टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेट खिलाड़ियों की बात होती है, तो उसमें सबसे पहला नाम आता है केएल राहुल का। जहां टैटू से लेकर केएल के हेयर कट का हर कोई फैन है, साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी स्टालिश तस्वीरें फीमेल फैन्स को काफी पसंद आती है। वहीं सोशल मीडिया पर केएल राहुल अपने प्यार यानी की अथिया शेट्टी के साथ भी खुलकर तस्वीरें साझा करते हैं और दोनों एक दूसरे की तस्वीरों पर प्यार भरे कमेंट्स भी करते हैं।
*टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने नई इंस्टाग्राम रील की है साझा।
*इस रील में राहुल ने दिखाया है अपने 1 हफ्ते का सफर।
*ट्रैवल करने के साथ-साथ ऐड शूट की कुछ तस्वीरें हैं इस वीडियों में।
*लेकिन इस इंस्टा रील पर अथिया शेट्टी ने नहीं किया अभी तक कोई कमेंट।
ये है इस बल्लेबाज की नई रील
फिटनेस पर काम करते हुए राहुल
केएल राहुल के पास लखनऊ सुपरजायंट्स की होगी जिम्मेदारी
26 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में राहुल लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जहां लीग की नई टीम ने केएल को ऑक्शन से पहले ही टीम के साथ जोड़ लिया था।