हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक गया बेकार, भारत को न्यूजीलैंड से मिली करारी हार - क्रिकट्रैकर हिंदी

हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक गया बेकार, भारत को न्यूजीलैंड से मिली करारी हार

हरमनप्रीत कौर के अलावा इस टेस्ट मैच में सभी बल्लेबाज रहे फ्लॉप।

New Zealand Womens (Photo Source: Andy Jackson/Getty Images)
New Zealand Womens (Photo Source: Andy Jackson/Getty Images)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में पहली हार का सामना करना पड़ा। मिताली राज की भारतीय टीम को मेजबान न्यूजीलैंड ने 62 रन से हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी और भारत को 261 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 46.4 ओवर में 198 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

भारत के लिए उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 63 गेंद में 71 रन की पारी खेली, हालांकि, उनका अर्धशतक भी टीम की हार को नहीं टाल पाया। उनके अलावा कप्तान मिताली राज ने 31 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए ली ताहुहू ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए और अंत में भारतीय टीम को बड़ी हार मिली। बता दें कि भारत ने टॉस जीता और उन्होंने गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने बनाए थे 260 रन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला भारत के लिए सही साबित होता हुआ नजर आया।  न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स 5 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गईं। इसके बाद सोफी डिवाइन और एमेलिया केर ने दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। डिवाइन 35 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं एमेलिया 50 रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ का शिकार बनीं।

एमी सैटर्थवेट ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और सर्वाधिक 75 रन बनाए, वहीं कैटी मार्टिन भी 41 रन बनाकर आउट हुईं। एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आराम से अपने स्कोर को 300 के पार ले जाएगी लेकिन डेथ ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। इस वजह से न्यूजीलैंड पूरे 50 ओवर खेलते हुए 260/9 का ही स्कोर बना पाई। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए।

बेकार गया हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 6 और दीप्ति शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुईं। यास्तिका भाटिया भी 28 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गई। चौथे विकेट के लिए कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को एमेलिया केर ने तोड़ा और उन्होंने मिताली को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।

अगली ही गेंद पर ऋचा घोष भी बिना खाता खोले आउट हो गईं। लगातार गिरते विकेटों के बीच हरमनप्रीत ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा और कुछ शानदार शॉट लगाए और अपना अर्धशतक पूरा किया। हरमनप्रीत ने 63 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 रन बनाए। लेकिन भारत की पूरी पारी 46.4 ओवर में 198 के स्कोर पर समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड के लिए एमेलिया केर और लिया ताहुहू ने 3-3 विकेट चटकाए।

मैच के दौरान आये फैंस के रिएक्शन पर डालिए एक नजर

https://twitter.com/SUGUMAR32768198/status/1501843708232167426?s=20&t=hiFs6eaLmS5KwXeBROZCoA

https://twitter.com/AadiTomar11/status/1501843436713902081?s=20&t=hiFs6eaLmS5KwXeBROZCoA

https://twitter.com/ItsMillie8/status/1501843740113178626?s=20&t=hiFs6eaLmS5KwXeBROZCoA

https://twitter.com/L0ckieFerguson/status/1501843561985228806?s=20&t=hiFs6eaLmS5KwXeBROZCoA

https://twitter.com/CUiitter/status/1501843485053562880?s=20&t=hiFs6eaLmS5KwXeBROZCoA

https://twitter.com/priyashree144/status/1501833146396209153?s=20&t=hiFs6eaLmS5KwXeBROZCoA

close whatsapp