भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वर्कलोड मैनेजमैंट के चलते श्रीलंकाई टीम ने इस खिलाड़ी को ना खिलाने का लिया फैसला
दुष्मांता चामीरा को मोहाली टेस्ट मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला था।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Mar 11, 2022 1:09 pm

भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4 मार्च को मोहाली के मैदान पर खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने पारी और 222 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं अब दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 मार्च से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों ही टीमों के बीच में टेस्ट क्रिकेट में पहली बार डे-नाइट मुकाबला खेला जाएगा। जिसको लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार श्रीलंकाई टीम की तरफ से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। लेकिन अब मोहाली टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले दुष्मांता चामीरा को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि उन्हें वर्कलोड मैनेजमैंट के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है।
जिसमें साल के अंत में टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वहीं दुष्मांता आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 26 मार्च से शुरू होने वाले सीजन में नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं। जिसमें उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन के दौरान 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।
द आईलैंड की खबर के अनुसार श्रीलंकाई टीम को मेडिकल पैनल की तरफ से दुष्मांता चामीरा के वर्कलोड को संभालने की सलाह दी गई थी। जिसमें उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 तक चामीरा को सिर्फ लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में खेलने की सलाह दी है। इसके अलावा अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी इसी योजना के साथ बढ़ने की उम्मीद है।
जिसके बाद अभी तक यह बात सामने नहीं आई कि क्या दुष्मांता बेंगलुरु में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारत के खिलाफ खेलने वाले थे। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों तक वह टेस्ट फॉर्मेट में खेलते हुए नहीं दिखने वाले हैं।
Confirmation from Sri Lanka that Dushmantha Chameera will not take part in second Test. The team has been advised by the medical panel to manage him and play him only in white ball cricket until the World Cup. Sense that’s the end of his Test career.
— Rex Clementine (@RexClementine) March 11, 2022
निसांका की फिटनेस को लेकर पहले से जूझ रही लंका टीम
वहीं इससे पहले मोहाली टेस्ट मैच के दौरान 61 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले 23 साल के श्रीलंकाई युवा बल्लेबाज पथुम निसांका की फिटनेस को लेकर भी संशय की स्थिति देखने को मिल रही है। जिसमें बेंगलुरू में होने वाले डे-नाईट टेस्ट मैच के दौरान उनकी जगह पर टीम को दिनेश चांदिमल और कुसल मेडिंस में से किसी एक को मौका मिल सकता है।