शाकिब अल हसन को लेकर BCB के इस बड़े फैसले ने सभी को डाला अचम्भे में
शाकिब के अलावा लिटन दास, तस्कीन अहमद, मुशफिकुर रहीम और शोरिफुल इस्लाम को भी सभी प्रारूपों भी सभी प्रारूपों के अनुबंधों में शामिल हैं।
अद्यतन - Mar 11, 2022 5:24 pm

बांग्लादेश के स्टार आलराउंडर शाकिब अल हसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद खुद को मानसिक रूप से थका हुआ बताया और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से ब्रेक की मांग की थी। इससे पहले शाकिब ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में शामिल न होने का फैसला लिया था। BCB ने शाकिब को मानसिक तनाव और थकान के कारण 30 अप्रैल तक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से आराम देने का फैसला किया है।
दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन में शाकिब को किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं चुना गया, शाकिब को शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। जिसके बाद अब BCB ने शाकिब को 30 अप्रैल तक सभी प्रारूपों से आराम दिया है लेकिन उसके बाद उन्हें 2022 सीजन के लिए सभी प्रारूपों का अनुबंध सौंप दिया गया है, BCB द्वारा अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए 21 सदस्सीय सूची का एलान कर दिया गया है।
शाकिब अल हसन के अलावा, विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम, स्टार सलामी बल्लेबाज लिटन दास, तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद भी सभी प्रारूपों के अनुबंधों में शामिल हैं।
ब्रेक के बाद शाकिब ने वापसी का दिया आश्वासन
रिपोर्ट्स की माने तो स्टार आलराउंडर ने ब्रेक से लौटने के बाद राष्ट्रीय टीम की तरफ से सभी प्रारूपों में वापसी करने की उम्मीद जताई है। असल में शाकिब ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद अपने बयान में खुद को मानसिक रूप से थका बताया था। उनके इस बयान को लेकर BCB के अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया था कि अगर उन्हें आईपीएल की नीलामी में खरीद लिया जाता तो क्या वह ये बात कहते। हालांकि BCB के एक अधिकारी द्वारा साफ किया गया कि शाकिब को ब्रेक की अवधि के लिए भुगतान नहीं किया जायेगा।
क्रिकबज्ज के अनुसार BCB अधिकारी ने कहा “अगर कोई खिलाड़ी चोट के अलावा राष्ट्रीय टीम में नहीं खेलता है तो उस खिलाड़ी को लिए गए ब्रेक की अवधि के लिए भुगतान नहीं किया जाएगा।”
2022 के लिए BCB अनुबंध यहां देखें
सभी प्रारूप: मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम।
केवल टेस्ट: मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, नजमुल हुसैन, शदमन इस्लाम, इबादत हुसैन, यासिर अली और महमूदुल हसन जॉय।
एकदिवसीय और टी-20: महमूदुल्लाह रियाद, मुस्तफिजुर रहमान और आफिफ हुसैन।
केवल टी-20: मोहम्मद नईम, मेंहदी हसन, नूरुल हसन और नसूम अहमद।