IPL 2022: फाफ डु प्लेसिस को कप्तान बनाये जाने पर RCB के फैसले को लेकर सुनील गावस्कर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: फाफ डु प्लेसिस को कप्तान बनाये जाने पर RCB के फैसले को लेकर सुनील गावस्कर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

साल 2013 के सीजन से RCB टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी विराट कोहली संभाल रहे थे।

Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)
Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को होगी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलेगी जो IPL का तीसरा मुकाबला होगा। RCB ने अपने नए कप्तान के रूप में फाफ डु प्लेसिस को चुना है, नए कप्तान के साथ RCB की टीम अब एक अपना पहला खिताब जीतने की मानसिकता से मैदान में उतरेगी। डु प्लेसिस को फ्रेंचाइजी ने IPL 2022 की मेगा नीलामी में 7 करोड़ रुपए में अपने खेमें में शामिल किया था।

विराट कोहली ने 2013 से 2021 तक RCB का नेतृत्व किया था, पिछले सीजन में विराट ने अपने पद से हटने का फैसला किया था। RCB द्वारा नए कप्तान की घोषणा के बाद ट्वीटर पर काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी RCB के इस फैसले को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

गावस्कर का मानना है कि RCB ने डु प्लेसिस को कप्तान नियुक्त कर टीम के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने कहा एबी डी विलियर्स के संन्यास लेने के बाद वह टीम में उनकी कमी महसूस नहीं होने देंगे। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उम्मीद जताई कि डु प्लेसिस शानदार बल्लेबाजी से शुरुआत करेंगे।

“RCB के इस फैसले से मैं बिलकुल भी हैरान नहीं हूं”- सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा “डु प्लेसिस के पास टीम को संभालने का अनुभव है मैं RCB के इस फैसले से बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। उन्होंने साउथ अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया है और टीम को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट को डु प्लेसिस कठिन समय से बाहर निकालने और टीम को शीर्ष पर लाने में सफल रहे हैं। जाहिर है, RCB द्वारा फाफ डु प्लेसिस को कप्तानी सौंपने का एक शानदार फैसला है।”

उन्होंने आगे कहा “एबी डी विलियर्स के संन्यास लेने के बाद इसमें कोई संदेह नहीं डु प्लेसिस बल्लेबाजी से एक शानदार शुरुआत करेंगे। वह RCB को एक नया रास्ता दिखायेंगे और यह टीम के लिए एक रोमांचक समय होगा।”

close whatsapp