रमीज राजा पैसों के लिए पाकिस्तान में स्टेडियमों के नाम बदल रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

रमीज राजा पैसों के लिए पाकिस्तान में स्टेडियमों के नाम बदल रहे हैं

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का नाम बदला जाएगा- रमीज राजा।

Ramiz Raja. (Photo Source: Twitter)
Ramiz Raja. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट में अध्यक्ष के तौर पर जब से रमीज राजा की एंट्री हुई, तब से उन्होंने बदलाव की रट लग रखी है। जब भी रमीज राजा मीडिया से बात करते हैं, तो वो बड़े दावे करने के साथ-साथ देश के क्रिकेट में बदलाव की बात भी बोलते हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी ऐसा देखने को नहीं मिला है, इसी बीच पाकिस्तान से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है और ये खबर वहां के क्रिकेट स्टेडियमों की। जी हां, जिसे पढ़कर एक बार के लिए आप भी हैरान तो हो ही जाएंगे।

पैसों के लिए क्या-क्या करेंगे रमीज राजा?

इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर हैं, जहां लाख कोशिशों के बाद पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई है। 2021 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को आखिरी वक्त में धोखा दे दिया था और सीरीज खेलने से मना कर दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को भेजने की हिम्मत दिखाई है। वहीं इस सीरीज के दौरान अब रमीज राजा काफी बड़ी-बड़ी बातें करने लगे हैं और कुछ बदलावों की ओर भी वो अब इशारा कर चुके हैं।

*लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का नाम बदला जाएगा- रमीज राजा।
*राजा के मुताबिक व्यावसायिक उद्देश्य के लिए बदला जाएगा नाम।
*इसे लेकर कई प्रायोजकों के साथ बातचीत चल रही है- रमीज राजा।
*कराची सहित कई और स्टेडियमों के बदले जाएंगे अब नाम।

PSL को लेकर भी किया था बड़ा दावा

पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी रमीज राजा ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में आ गए थे। जहां रमीज राजा ने कहा था कि वो PSL में ड्राफ्ट सिस्टम को हटाकर, ऑक्शन सिस्टम को लाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इसी शुरूआत अगले साल से हो सकती और इससे IPL को कड़ी टक्कर दी जा सकती है। वहीं इस ऑक्शन सिस्टम को लागू करने से पहले सभी टीम मालिकों से बात करनी होगी।

close whatsapp