टीम होटल पहुंचते ही युजवेंद्र चहल को उनकी नई फ्रेंचाइजी ने कर दिया ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम होटल पहुंचते ही युजवेंद्र चहल को उनकी नई फ्रेंचाइजी ने कर दिया ट्रोल

युजवेंद्र चहल को मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था।

Yuzvendra Chahal (Photo Source: Instagram)
Yuzvendra Chahal (Photo Source: Instagram)

आईपीएल का 15वां सीजन महज कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। ऐसे में सारे आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी धीरे-धीरे अपनी टीम के साथ जुड़ने लगे है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी मुंबई पहुंच गए है। राजस्थान रॉयल्स द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें युजवेंद्र चहल होटल पहुंचते ही कुछ ऐसा कहते हैं जिसे सुनकर सभी हंस पड़ते हैं।

दरअसल होटल पहुंचने के साथ ही चहल कहते हैं कि, ‘मैं सबसे पहले रेस्टोरेंट जा रहा हूं मेरी बीवी आई है साथ में उसको सबसे पहले खाना खिला दूं मैं।’ इसके बाद फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो और एक उनके पुराने वीडियो को जोड़कर एक क्लिप सोशल मीडिया पर जारी की है जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखिए युजवेंद्र चहल का वो वीडियो क्लिप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

बता दें कि इस वीडियो की दूसरी क्लिप NCA की है जो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। राजस्थान रॉयल्स द्वारा अपलोड किया गया ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सभी इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस सीजन मजबूत नजर आ रही है राजस्थान की टीम

बता दें कि मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन, जॉस बटलर और युवा यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया था। वहीं मेगा ऑक्शन में उन्होंने आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजी चहल शिमरन हेतनाया जैसे कुछ बड़े खिलाड़ियों को खरीदने में कामयाब रही थी। ये खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने दिन किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स को दूसरा आईपीएल खिताब दिला सकते हैं या नहीं। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला 29 मार्च को एमसीए स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा।

close whatsapp