‘आप’ के फेवरेट क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी हो रही है
हरभजन सिंह को अब राज्यसभा भेजने की हो रही है तैयारी।
अद्यतन - Mar 17, 2022 10:43 am

टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भले ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन आज भी वो खबरों में लगातार बने रहते हैं। अपनी फिरकी से महान बल्लेबाजों की गणित बिगाड़ चुके हरभजन सिंह ने 2021 के अंत में आकर क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, साथ ही वो आखिरी बार क्रिकेट के मैदान में KKR की टीम से आईपीएल खेलते हुए नजर आए थे। वहीं अब इस पूर्व खिलाड़ी से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई रही है, जो भज्जी के फैन्स को रोमांचित करने के साथ-साथ खुश भी कर देगी।
हरभजन सिंह को अब ‘आप’ पसंद है!
दरअसल, हाल ही में पंजाब में विधानसभा के चुनाव हुए थे और इन चुनावों में पहली बार आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है। साथ ही पंजाब में AAP पार्टी ने भगवंत मान के नाम पर चुनाव लड़ा था, जो अब राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं। इन सभी के बीच अब पंजाब में 5 राज्यसभा सदस्यों के चुनाव के लिए 14 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था और 21 मार्च तक सदस्यों को अपने नामांकन भरे हैं। वहीं अब इन नामों को लेकर कयास तेज हो गए हैं, जिसमें कई प्रमुख लोग शामिल है।
*हरभजन सिंह को अब राज्यसभा भेजने की हो रही है तैयारी।
*आम आदमी पार्टी जल्द ही भेजेगी हरभजन सिंह को राज्यसभा।
*भगवंत मान जालंधर में स्पोर्टस यूनिवर्सिटी बनाने की कर रहे हैं प्लानिंग।
*इस स्पोर्टस यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी हरभजन सिंह को मिल सकती है।
भगवंत मान को दी थी बधाई
पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की एंट्री हुई है और ये एंट्री इस पार्टी ने शानदार जीत के साथ की है। जिसके बाद हर जगह AAP पार्टी की बात हो रही है और अब भगवंत मान पर पूरे राज्य की जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर भगवंत मान की इस शानदार जीत पर भज्जी ने भी उनको बधाई दी थी, जहां ये बधाई सोशल मीडिया के जरिए आई थी और हरभजन सिंह ने एक तस्वीर साझा कर एक संदेश भी लिखा था।
Congratulations to @AamAadmiParty and My friend #BhagwantMann on Becoming our New Chief minister .. great to hear that he will be taking oath as the new CM in Bhagat Singh's village Khatkarkalan, 🙏 what a picture…this is a proud moment for Mata ji 🙏🙏 pic.twitter.com/k46DNr6Pjz
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 10, 2022