आखिरकार धोनी ने बता ही दिया 7 नंबर की जर्सी पहनने के पीछे का राज - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिरकार धोनी ने बता ही दिया 7 नंबर की जर्सी पहनने के पीछे का राज

IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते हुए दिखेंगे एमएस धोनी।

MS Dhoni (Photo Source: Google)
MS Dhoni (Photo Source: Google)

भारतीय दिग्गज और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना शुरू करने के बाद से सात नंबर की जर्सी पहनते हुए दिखे हैं। 40 वर्षीय धोनी ने हमेशा अपनी जर्सी नंबर सात के रूप में चुना, चाहे वह भारत के लिए खेल रहे हो या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में। धोनी की उपलब्धियों ने कई लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि नंबर 7 का राज क्या है।

हालांकि, इंडिया सीमेंट्स द्वारा आयोजित एक बातचीत में, CSK के कप्तान ने अपनी जर्सी के लिए सातवें नंबर को चुनने का सही कारण बताया। पहले 7 नंबर की जर्सी की फुटबॉल में  बहुत फेमस था, क्योंकि इस नंबर की जर्सी डेविड बेकहम, राउल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ी पहनते थे, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने इस नंबर को क्रिकेट की दुनिया में फेमस कर दिया।

धोनी ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने 7 नंबर का जर्सी चुना

इंडिया सीमेंट्स के साथ एक वर्चुअल बातचीत में धोनी ने कहा कि, “बहुत से लोगों ने शुरू में सोचा था कि सात मेरे लिए एक भाग्यशाली संख्या है। हालांकि, शुरुआत में इसके पीछे बहुत ही साधारण कारण से था। मेरा जन्म जुलाई के सातवें दिन हुआ था। सातवें महीने का सातवां दिन। यही कारण था कि कौन सी संख्या एक अच्छी संख्या है, में जाने के बजाय, मैंने कहा कि मैं अपनी जन्मतिथि चुनूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, “मुझसे लोग जो कहते रहे, मैंने उसे आत्मसात कर लिया। जब अन्य लोग मुझसे पूछते हैं, तो मैं उसी के अनुसार उत्तर देता हूं। सात एक नेचुरल नंबर है। यह आपके विरुद्ध नहीं जाती है। तो इसे मैंने अपने उत्तर में भी जोड़ा। मैं इसके बारे में बहुत अंधविश्वासी नहीं हूं, लेकिन यह एक नंबर है जो मेरे दिल के करीब है। इसलिए, मैंने इसे अपने पास रखा है।”

धोनी ने भारत के लिए 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ 7 नंबर की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। महान क्रिकेटर खेल के इतिहास में तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी ने अपनी अगुआई में 2007 टी20 विश्व कप, 2011 एकदिवसीय विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडियो को चैंपियन बनाया।

close whatsapp