IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के नए तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर दिया यह बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के नए तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर दिया यह बयान

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 मार्च को खेलेगी।

Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अभी तक मुंबई इंडियंस (MI) एक ऐसी टीम रही है जो विपक्षी टीम पर अपने तूफानी प्रदर्शन से शुरू से ही दबाव बनाना शुरू कर देती है। मुंबई की टीम IPL में अभी तक रिकॉर्ड पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं IPL 2022 में भी MI एक मजबूत टीम के साथ मैदान में बाकी टीमों को टक्कर देनें के लिए पूरी तरह तैयार है।

फरवरी 2022 में आयोजित दो दिवसीय मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने अपने चार शानदार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तूफानी बल्लेबाज कायरन पोलार्ड शामिल थे। हालांकि इस सीजन में फ्रेंचाइजी अपने कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के रूप में हार्दिक पांड्या, क्विंटन डी कॉक और ट्रेंट बोल्ट को अपने खेमें में शामिल नहीं कर सकी।

IPL की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है और MI इस सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 27 मार्च को करेगी। लेकिन उससे पहले MI के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के गेंदबाजी अटैक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। रोहित ने इस सीजन में टीम में शामिल हुए नए गेंदबाजों टाइमल मिल्स और जयदेव उनादकट के बारे में बात की।

“दोनों गेंदबाज खेल के लिए नए नहीं है”- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अपने बयान में कहा “टाइमल मिल्स और जयदेव उनादकट इस सीजन में हमारी टीम में नए हैं लेकिन वह क्रिकेट के लिए नए नहीं हैं। दोनों गेंदबाज लंबे समय से गेंदबाजी कर रहे हैं और वह अपनी कार्य को बखूबी जानते हैं। अब उन्हें समझना होगा कि इस सीजन में हमारी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। दोनों गेंदबाजों को समझना चाहिए कि उन्हें टीम के लिए क्या करने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा “अभी तक दोनों अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेले हैं जहां उनकी जिम्मेदारियां अलग थी। हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमे उनसे क्या चाहिए और उन्हें हमारी टीम में कैसी भूमिका निभानी है।

close whatsapp